फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बटाला पटाखा फैक्ट्री धमाका: पीड़ितों से मिलने पहुंचे सनी देओल, घटना को लेकर किया ये ट्वीट

Thu, 05 Sep 2019 04:00 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Thu, 05 Sep 2019 04:00 PM IST
विज्ञापन
Batala firecracker Factory blast sunny deol visit the Batala Blast site and meets victims families
Sunny Deol - फोटो : amar ujala

पंजाब के बटाला में एक अवैध पटाखा फैक्टरी में लगी आग से 23 लोगों की मौत हो गई है। इस घटना पर पीएम मोदी सहित कई हस्तियों ने सोशल मीडिया के जरिए शोक जाहिर किया है। इस बीच बॉलीवुड अभिनेता और गुरदासपुर से सांसद सनी देओल ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए दुख जताया है। 



Batala firecracker Factory blast sunny deol visit the Batala Blast site and meets victims families
sunny deol - फोटो : Social Media

सनी देओल ने ट्विटर पर लिखा- बटाला में पटाखा फैक्ट्री में लगी आग से जान माल के नुकसान के बारे में जानकार बहुत दुःख हुआ, जिला उपायुक्त से बात की, जिला प्रशासन राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया दल  की टीम मौके पर कार्यरत है। इसके अलावा सनी देओल ने अपने दूसरे ट्वीट में ये भी बताया कि वह पीड़ितों के परिजनों से मिलने जा रहे हैं। 
 



Batala firecracker Factory blast sunny deol visit the Batala Blast site and meets victims families
Batala - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि पंजाब के बटाला में जालंधर रोड पर स्थित गुरु रामदास कॉलोनी में बुधवार शाम करीब चार बजे पटाखा फैक्टरी में जोरदार धमाका हुआ। इससे फैक्टरी का लैंटर गिर गया और दो घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में 23 लोगों की मौत हो गई और 25 लोग घायल हो गए। इनमें से कुछ लोगों की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Batala firecracker Factory blast sunny deol visit the Batala Blast site and meets victims families
नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

सनी देओल के अलावा इस हादसे पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक जताया और हादसे को दिल दहला देने वाली त्रासदी बताया। पीएम मोदी ने कहा कि पटाखा फैक्ट्री में धमाके में जान गंवाने वालों के परिवारों के प्रति मेरी संवेदना है। मुझे उम्मीद है कि घायल जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।

विज्ञापन
Batala firecracker Factory blast sunny deol visit the Batala Blast site and meets victims families
sunny deol and karan deol - फोटो : amar ujala mumbai

आपको बता दें कि सनी देओल इन दिनों बेटे करण देओल की फिल्म 'पल पल दिल के पास' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। इस फिल्म के साथ करण बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। फिल्म 'पल पल दिल के पास' में करण देओल के अलावा अभिनेत्री सहर बाम्बा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ने किया है। गौरतलब है कि आज फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट था लेकिन पंजाब की इस घटना के चलते सनी देओल इवेंट में नहीं बल्कि पीड़ितों के परिजनों से मिलने गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed