फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'दोस्ताना 2' में इस नए हीरो को लॉन्च करने जा रहे करण जौहर, ट्रोलर्स बोले- 'अब ये किसका बेटा है'

Thu, 05 Sep 2019 03:52 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Thu, 05 Sep 2019 03:52 PM IST
विज्ञापन
karan johar troll for announce new actor lakshya in film dostana 2
karan johar - फोटो : social media
करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म 'दोस्ताना 2' में सेकेंड लीड हीरो का चुनाव कर लिया है । गुरुवार को एक सोशल मीडिया पोस्ट कर करण ने उस दूसरे एक्टर का नाम बता दिया । इस नए एक्टर का नाम लक्ष्य है । अब 'दोस्ताना 2' की कास्ट पूरी हो गई है। करण ने फिल्म के लिए कार्तिक आर्यन और जाह्नवी कपूर को पहले ही फाइनल कर लिया था । 
karan johar troll for announce new actor lakshya in film dostana 2
Lakshya Second male lead of Dostaana 2 - फोटो : twitter
नए हीरो का नाम बताते हुए करण ने पोस्ट में लिखा- 'धर्मा ब्लॉक में नए चेहरे को लॉन्च कर खुश और एक्साइटेड दोनों हूं । लक्ष्य हमारे साथ दोस्ताना 2 से डेब्यू कर रहे हैं । हमें उम्मीद है कि हम साथ में सॉलिड जर्नी शुरू करेंगे । प्लीज स्वागत करें लक्ष्य का और उसे अपना प्यार और आशीर्वाद दें' । 
karan johar troll for announce new actor lakshya in film dostana 2
karan johar - फोटो : social media
अपने इस पोस्ट के बाद फैंस करण जौहर को ट्रोल करने लगे । लक्ष्य एक टीवी एक्टर हैं लेकिन फैंस को यकीन नहीं हुआ । फैंस करण से पूछ रहे हैं कि अब किस स्टार किड को लॉन्च कर रहे हैं ।  एक यूजर ने लिखा, 'करण आपने लक्ष्य का सरनेम क्यों नहीं बताया? क्या आप ये छुपा रहे हैं कि लक्ष्य एक स्टार किड हैं' ।

विज्ञापन
विज्ञापन
karan johar troll for announce new actor lakshya in film dostana 2
karan johar
कुछ ने कहा, 'ये किसका बेटा है ।' करण की मानें तो लक्ष्य का सिलेक्शन कई कठिन ऑडिशन के बाद हुआ है। खास बात यह है कि 'लक्ष्य' ने धर्मा प्रोडक्शन्स के साथ चार फिल्मों का कॉन्ट्रेक्ट साइन किया है, जिसमें आम फिल्मों के साथ वेब फिल्में भी शामिल हैं। इस कॉन्ट्रैक्ट की शुरुआत फिल्म 'दोस्ताना 2' से हो रही है । 
विज्ञापन
karan johar troll for announce new actor lakshya in film dostana 2
karan johar - फोटो : amar ujala
बता दें कि 'दोस्ताना 2' साल 2008 में आई फिल्म 'दोस्ताना' का सीक्वल है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, अभिषेक बच्चन और जॉन अब्राहम मुख्य किरदार में थे। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन किया था। 'दोस्ताना' का निर्देशन तरुण मनसुखानी ने किया था।

Dostana 2: कार्तिक-जान्हवी को मिला नया दोस्त, इस नए चेहरे को करण जौहर ने दिया मौका
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed