फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bawaal On July 21: वरुण और जान्हवी की जोड़ी का दो हफ्ते पहले ही बना माहौल, मोस्ट व्यूड के नए रिकॉर्ड की तैयारी

Thu, 06 Jul 2023 08:43 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 06 Jul 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
Bawaal becomes the most awaited movie of the season may break most viewed hindi film record on first weekend
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

जिंदादिल अभिनेता वरुण धवन और अपने हर किरदार में अपनी जान डाल देने वाली जान्हवी कपूर की फिल्म फिल्म ‘बवाल’ के टीजर को जिस तरह की शानदार प्रतिक्रिया मिली है, उसने न सिर्फ फिल्म बनाने वालों बल्कि इसका एक साथ दो सौ देशों में डिजिटल प्रीमियर करने जा रहे ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो के प्रबंधन का भी सीना चौड़ा कर दिया है।


Kapil Sharma: 'तुम्हारा कैमरा चल नहीं रहा', फैन के साथ कपिल के इस बर्ताव को देख नेटिजंस ने लगाई क्लास

Bawaal becomes the most awaited movie of the season may break most viewed hindi film record on first weekend
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

कैमरे के सामने पहली बार एक साथ नजर आने जा रहे अभिनेता वरुण धवन और जान्हवी कपूर की नई फिल्म ‘बवाल’ के टीजर को सोशल मीडिया पर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं। हालांकि, टीजर के एक दृश्य में होलोकास्ट से मिलते जुलते दृश्य देखकर कुछ लोगों ने इसे लेकर आशंकाएं भी जताई हैं लेकिन टीजर में वरुण और जान्हवी के अभिनय को देखकर लोगों में फिल्म को लेकर उत्सुकता काफी बढ़ गई है। फिल्म में वरुण कपूर का सहज और सरल अभिनय उनके फिल्म ‘अक्तूबर’ के अवार्ड विनिंग अभिनय की याद दिला रहा है।

Bawaal becomes the most awaited movie of the season may break most viewed hindi film record on first weekend
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वरुण और जान्हवी के करियर की सबसे महंगी फिल्म बताई जा रही ‘बवाल’ की शूटिंग उत्तर प्रदेश के अलावा पेरिस, बर्लिन, पोलैंड, एम्सटर्डम, क्राकोव और वारसा में हुई है। 21 जुलाई को सीधे ओटीटी (प्राइम वीडियो) पर रिलीज होने जा रही इस फिल्म का टीजर एक दुखांत प्रेम कहानी की तरफ इशारा करता है। टीजर में एक जगह जान्हवी कपूर का किरदार कहता नजर आता है, ‘मैंने अपने रिश्ते को समझने में इतना वक्त लगा दिया। जब समझा तो खोने का वक्त आ चुका था।’ जान्हवी का बोला गया ये एक संवाद दर्शकों के दिलों पर सीधे असर करता है और दर्शकों में फिल्म को जल्द से जल्द देखने की चाहत भी जगाता है।
Filmy Wrap: टीवी शो 'नीरजा' के सेट पर घुसा तेंदुआ और शादी करेंगे ऋतिक-सबा? पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें

विज्ञापन
विज्ञापन
Bawaal becomes the most awaited movie of the season may break most viewed hindi film record on first weekend
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गीतकार मनोज मुंतशिर के लिखे और संगीतकार मिथुन के संगीतबद्ध किए बेहद मार्मिक गीत पर संपादित फिल्म ‘बवाल’ का टीजर बुधवार को देर शाम तक सोशल मीडिया पर ट्रेंड करता रहा। और, गुरुवार को इसे लेकर जो विश्लेषण सामने आय़ा है, उससे ये साफ दिख रहा है कि फिल्म ‘बवाल’ इस साल ओटीटी पर रिलीज होने वाली न सिर्फ सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म बन चुकी है बल्कि रिलीज के पहले सप्ताहांत में ही ये ओटीटी पर सबसे ज्यादा देखी गई किसी हिंदी फिल्म का नया रिकॉर्ड भी बना सकती है।

विज्ञापन
Bawaal becomes the most awaited movie of the season may break most viewed hindi film record on first weekend
बवाल - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘बवाल’ का ट्रेलर 9 जुलाई को दुबई में रिलीज होने की तैयारियां भी पूरी हो चुकी हैं और जिन लोगों ने इस ट्रेलर की झलक देखी है, वे बता रहे हैं कि वरुण धवन एक बार फिर अपने अभिनय से लोगों को चौंकाने वाले हैं। टीजर में जान्हवी कपूर ने भी अपने अभिनय से लोगों का आकर्षित किया है। निर्देशक नितेश तिवारी की अपनी खुद की एक बड़ी फैन फॉलोइंग हिंदी भाषी राज्यों में रही है। फिल्म ‘दंगल’ और ‘छिछोरे’ के बाद उनसे एक बार फिर दर्शकों के दिलों के वे तार छूने की उम्मीद की जा रही है, जिनतक हिंदी सिनेमा के आम दर्शक इन दिनों कभी पहुंच ही नहीं पाते।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed