{"_id":"5a26884b4f1c1bd1408bb118","slug":"bbc-played-amitabh-bachchan-clip-in-shashi-kapoor-tribute-twitter-users-trashed-him","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शशि कपूर की जगह LIVE बुलेटिन में 'महानायक' को दे दी श्रद्धांजलि, देशवासियों ने ऐसे दिया जवाब","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शशि कपूर की जगह LIVE बुलेटिन में 'महानायक' को दे दी श्रद्धांजलि, देशवासियों ने ऐसे दिया जवाब
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
Updated Tue, 05 Dec 2017 08:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपने दौर के रोमांटिक और हैंडसम एक्टर्स में से एक शशि कपूर के निधन के बाद न सिर्फ बॉलीवुड में शोक की लहर है बल्कि विदेशी मीडिया ने भी अपनी कवरेज में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी दौरान एक इंटरनेशनल चैनल से बड़ी चूक हो गई।
बीबीसी लंदन ने सोमवार को अपने बुलेटिन में शशि कपूर की जगह अमिताभ बच्चन और फिर ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे डाली। दरअसल, लाइव बुलेटिन के दौरान बीबीसी के एंकर ने शशि कपूर के निधन की खबर तो जरूर पढ़ी। मगर फुटेज अमिताभ बच्चन और फिर ऋषि कपूर का चला डाला।
Hang on @bbcnews Shashi Kapoor has died not Amitabh Bachan or Rishi Kapoor, who you've weirdly used to illustrate the story. pic.twitter.com/48jo6DGjU6
— Media Diversified (@WritersofColour) December 4, 2017
इस बड़ी चूक के बाद देखते ही देखते भारत समेत दुनिया भर में बीबीसी की जमकर मटियामेट हुई। भारतीय समयानुसार सोमवार रात 10 बजे के बुलेटिन पर चले इस खबर की क्लिप ट्विटर पर काफी ट्रोल हुई। हालांकि अब बीबीसी ने इस पूरे मामले में माफी मांग ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ट्विटर पर लोगों ने इस वीडियो को ट्रोल करते हुए लिखा कि, 'बीबीसी की महानता को बताने के लिए ये छोटी सी क्लिप पर्याप्त है'। किसी यूजर ने बीबीसी की अज्ञानता और कम रिचर्स को आड़े हाथों लिया तो किसी यूजर ने भारतीय सिनेमा का अपमान बताया।
विज्ञापन
बीबीसी न्यूज के एडिटर पॉल रॉयल ने मामले की संवेदनशीलता और गंभीरता को देखते हुए ट्वीट किया कि,'शशि कपूर की जगह दूसरे फुटेज इस्तेमाल करने पर बीबीसी शर्मिंदा है। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए माफी।'