{"_id":"57fa88ec4f1c1b675228e39e","slug":"bday-spl-story-on-rekha-about-her-towards-amitabh-bachchan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ऐसा क्या हुआ रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
ऐसा क्या हुआ रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....
Tue, 11 Oct 2016 09:37 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Tue, 11 Oct 2016 09:37 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रेखा और अमिताभ की जोड़ी ऑनस्क्रीन हमेशा लाजवाब रही। दर्शक इस जोड़ी को देखने के लिए बेकरार रहते थे लेकिन न जाने इन दोनों के बीच ऐसा क्या हुआ कि अब ये दोनों एक दूसरे से नजरें तक नहीं मिलाते। आखिर रेखा और अमिताभ एक-दूजे का सामना क्यों नहीं कर पाते हैं? दोनों के बीच में ऐसी कौन सी दीवार है, जो दोनों ने खड़ी कर रखी है। जिसके पार दोनों में से कोई नहीं जाना चाहता।
ऐसा क्या था रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....
2 of 5
एक समय की सबसे चर्चित जोड़ी अमिताभ-रेखा आज उम्र के उस पायदान पर खड़े हैं जहां सारे गिले-शिकवे भूला दिये जाते हैं लेकिन न तो रेखा और न ही अमिताभ, दोनों एक-दूसरे के बारे में कुछ कहते हैं और न ही एक दूसरे से नजरे मिलाते हैं। ऐसा कुछ तो है जो इन दोनों को पास आने से रोकता है। सूत्रों के अनुसार रेखा अमिताभ के ब्लॉग पढ़ती हैं लेकिन उन पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देती।
रेखा, अमिताभ की फिल्में देखकर उनकी तारीफ करती हैं लेकिन सिर्फ ये कहती हैं कि वो एक बहुत अच्छे कलाकार हैं।
ऐसा क्या था रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....
3 of 5
बॉलीवुड के इस हसीन जोड़े के प्यार पर उम्र कभी हावी नहीं हुआ जिसके कारण लोग आज भी इनके रहस्यमय अधूरे प्यार के बारे में जानना चाहते हैं। दोनों का जिक्र जब भी होता है लोगों की धड़कने बढ़ जाती है। हालांकि रेखा-अमिताभ आज भी आमने-सामने आने में कतराते हैं। कोई नहीं जानता कि दोनों के दिलों में कौन सा डर समाया है जिसके चलते दोनों को लगता है कि अगर वो आमने-सामने आये तो कुछ ऐसा सच सामने आ जायेगा जिसका सामना दोनों के लिए मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऐसा क्या था रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....
4 of 5
अमिताभ और रेखा की अनकही प्रेम कहानी के बारे में कोई कुछ नहीं जानता लेकिन इतना तो तय है कि दोनों के बीच में जरूर कुछ ऐसा था जिसे दोनों ने दुनिया के चलते तो दूर कर दिया लेकिन खुद से दूर नहीं शायद कभी नहीं कर पाए। तभी तो दोनों ने फिल्म 'सिलसिला' के बाद एक साथ कभी भी काम नहीं किया। जबकि दोनों जानते हैं कि अगर दोनों आज हां कर दे तो शायद प्रोड्यूसर्स और डायरेक्टरों की भीड़ लग जाए।
विज्ञापन
ऐसा क्या था रेखा और अमिताभ के बीच कि आज भी नजरे मिलाने से डरते हैं दोनों....
5 of 5
सभी जानते हैं कि दोनों को साथ देखने के लिए लोग कितने बेकरार रहते हैं। आपको बता दें कि रेखा और अमिताभ ने एक साथ कई हिट फिल्में दी है जिनमें 'गंगा की सौगंध', 'खून-पसीना', 'नटवरलाल', 'सुहाग', 'मुकद्दर का सिंकदर' और 'सिलसिला' शामिल हैं। यश चोपड़ा निर्देशित 'सिलसिला' दोनों की आखिरी फिल्म थी जिसमें दोनों ने साथ काम किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।