{"_id":"6262184d9023b442b34a8639","slug":"beast-box-office-collection-day-9-after-hindi-now-craze-of-film-is-decreasing-in-south-also","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Beast Box Office Collection Day 9: हिंदी के बाद अब साउथ में भी कम हो रहा फिल्म का क्रेज, नौवें दिन सिर्फ इतने में सिमटा कारोबार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Beast Box Office Collection Day 9: हिंदी के बाद अब साउथ में भी कम हो रहा फिल्म का क्रेज, नौवें दिन सिर्फ इतने में सिमटा कारोबार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 22 Apr 2022 08:53 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
बीस्ट
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सोशल मीडिया पर बीस्ट काफी ट्रेंड कर रहा है। हालांकि फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में सफल नहीं रही, लेकिन रिलीज होने के बाद इसने ठीक-ठाक व्यवसाय किया। हाईजैक ड्रामा फिल्म 13 अप्रैल को स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। जैसा कि अपेक्षित था फिल्म ने हिंदी बेल्ट में तो बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखाया, लेकिन इस फिल्म ने तमिलनाडु में शानदार शुरुआत की थी। हालांकि अगले ही दिन यश और श्रीनिधि शेट्टी स्टारर फिल्म केजीएफ 2 के सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से बीस्ट के लिए कठिन समय है।
Trending Videos
2 of 4
बीस्ट रिव्यू
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
केजीएफ चैप्टर 2 के रिलीज होने के बाद इसने बीस्ट के दर्शकों को तो छीना ही साथ ही साथ इसकी कमाई पर भी गहरा असर डाला है। बीस्ट ने बॉक्स ऑफिस पर अपने पहले 8 दिनों में ठीक-ठाक प्रदर्शन करते हुए भारत में 120.25 करोड़ की कमाई की है। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक रिलीज होने के नौवें दिन बीस्ट ने सभी भाषाओं में 1.50 करोड़ की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 4
बीस्ट
- फोटो : social media
नेल्सन दिलीपकुमार द्वारा निर्देशित फिल्म को रिलीज हुए एक हफ्ते का समय हो चुका है। देशभर में बीस्ट ने अब तक कुल 121.75 करोड़ रुपये की कुल कमाई कर ली है। शुरुआत में तो इस फिल्म ने साउथ में भी ठीक ठाक कारोबार किया तो वहीं अब बीस्ट दक्षिण भारत में रेंग-रेंगकर आगे बढ़ रही है। विजय की इस फिल्म के लिए कोई भी रिकॉर्ड बना पाना बहुत मुश्किल हो रहा है। अब यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में यह फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है।
4 of 4
बीस्ट
- फोटो : सोशल मीडिया
यह फिल्म सन पिक्चर्स द्वारा निर्मित है और इसका निर्देशन नेल्सन ने किया है। फिल्म की कहानी एक रॉ एजेंट पर आधारित है, जिसमें साउथ अभिनेता विजय बतौर मुख्य कलाकार नजर आ रहे हैं। रॉ एजेंट की भूमिका निभा रहे अभिनेता विजय फिल्म में हाइजैक हुए मॉल को आतंकवादियों से बचाते नजर आ रहे हैं। इस फिल्म के लिए एक्टर ने 100 करोड़ चार्ज किए हैं। विजय के साथ फिल्म अभिनेत्रा पूजा हेगड़े नजर आई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X