सब्सक्राइब करें

New Year 2024: शादी के बाद पति संग पहला न्यू ईयर मनाएंगी ये हसीनाएं, कियारा-परिणीति समेत इनका नाम शामिल

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Thu, 28 Dec 2023 01:17 AM IST
सार

बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने इस वर्ष शादी रचाई है। शादी के बाद पहली बार ये हसीनाएं पति संग न्यू ईयर मनाएंगी। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में....

विज्ञापन
Beauties Celebrate New Year With Their Husband Kiara Advani Parineeti Chopra Swara Bhasker
शादी के बाद इन सेलेब्स का पहला न्यू ईयर - फोटो : सोशल मीडिया

इन दिनों हर तरफ नए साल की धूम मची हुई है। सभी नए साल के जश्न की तैयारियों में जुटे हुए  हैं। बॉलीवुड से लेकर टीवी जगत के सितारे भी इन दिनों नए साल के जश्न की तैयारी कर रहे हैं। बॉलीवुड में कई ऐसे सितारे हैं, जो इस साल शादी के बंधन में बंधे हैं। ये सितारे इस बार अपने लाइफ पार्टनर के साथ नए वर्ष की शुरुआत करेंगे। इसे लेकर सितारे और उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं। बॉलीवुड की कई हसीनाओं ने इस वर्ष शादी रचाई है। शादी के बाद पहली बार ये हसीनाएं पति संग न्यू ईयर मनाएंगी। तो आइए जानते हैं इन अभिनेत्रियों के बारे में....

Trending Videos
Beauties Celebrate New Year With Their Husband Kiara Advani Parineeti Chopra Swara Bhasker
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा - फोटो : अमर उजाला

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा
बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा इस साल ही शादी के बंधन में बंधे हैं। दोनों ने 24 सितंबर को उदयपुर में शादी के सात फेरे लिए थे। राघनीति शादी के बाद पहली बार साथ में न्यू ईयर मनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Beauties Celebrate New Year With Their Husband Kiara Advani Parineeti Chopra Swara Bhasker
केएल राहुल, आथिया शेट्टी - फोटो : Twitter
आथिया शेट्टी और केएल राहुल

बॉलीवुड एक्ट्रेस आथिया शेट्टी ने इस साल शादी के बंधन में बंधी हैं। अभिनेत्री ने क्रिकेटर केएल राहुल के साथ सात फेरे लिए हैं। कपल ने अथिया के पिता सुनील शेट्टी के खंडाला फार्महाउस में शादी रचाई थी। शादी के बाद कपल अपना पहला न्यू ईयर साथ में मनाएगा। आथिया शेट्टी और केएल राहुल ने इसी साल 23 जनवरी को शादी की थी।

Beauties Celebrate New Year With Their Husband Kiara Advani Parineeti Chopra Swara Bhasker
सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी - फोटो : insta
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा

बी-टाउन की खूबसूरत और टेलेंटेड अभिनेत्रियों में से एक कियारा आडवाणी और हैंडसम हंक सिद्धार्थ मल्होत्रा ने भी इसी वर्ष शादी रचाई है। कियारा और सिद्धार्थ ने 7 फरवरी 2023 को राजस्थान के जैसलमेर में शादी के सात फेरे लिए थे। कियारा शादी के बाद पहली बार पति सिद्धार्थ के साथ नए साल का जश्न मनाएंगी।

विज्ञापन
Beauties Celebrate New Year With Their Husband Kiara Advani Parineeti Chopra Swara Bhasker
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद - फोटो : Social media
स्वरा भास्कर और फहाद अहमद

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने इस साल फरवरी में समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद के साथ शादी की थी। कपल ने 23 सितंबर को अपनी पहले बच्चे का स्वागत किया। स्वरा की प्यारी बेटी का नाम राबिया है। स्वरा भास्कर पहली बार अपने पति फहाद और बेटी राबिया के साथ न्यू ईयर का जश्न मनाएंगी।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed