बॉलीवुड में कई सितारे ऐसे होते हैं जो छोटे से करियर के बुलंदियों को छू लेते हैं। लेकिन इनमें कुछ ही ऐसे होते हैं जो अपनी इस शोहरत को जिंदगीभर संभालकर रख पाते हैं। ऐसी ही एक अभिनेत्री थीं जिन्होंने एक फिल्म करने के बाद ही लोगों को अपनी खूबसूरती का कायल बना लिया था। लेकिन वो खुद रातों-रात इंडस्ट्री से ऐसे गायब हुईं कि आज तक उनका कोई अता पता ही नहीं है। ये अभिनेत्री हैं जैस्मिन।
अंडरवर्ल्ड के डर से रातों-रात फिल्म इंडस्ट्री से गायब हो गई ये हीरोइन, कभी इनकी बोल्डनेस के दीवाने थे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैस्मिन 1988 में फिल्म 'वीराना' में नजर आई थीं। पहली ही फिल्म में अपने लुक्स से जैस्मिन ने लोगों को दीवाना बना दिया था। लेकिन जैस्मिन की खूबसूरती ही उनके लिए गुमनामी की वजह बन गई। जैस्मिन की खूबसूरती पर ना केवल आम लोग बल्कि एक अंडरवर्ल्ड का डॉन भी हो गया था। जिसकी वजह से परेशान होकर जैस्मिन रातो-रात गायब हो गईं। जैस्मिन को लापता हुए बरसों बीत गए हैं लेकिन आज तक उनका कोई अता-पता नहीं है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जैस्मिन अंडरवर्ल्ड से इस कदर परेशान हो गई थीं कि उन्होंने हमेशा के लिए इंडिया छोड़ दिया और गुमनाम हो गईं। सालों गुजर चुके हैं लेकिन आज तक जैस्मिन के बारे में कोई खबर नहीं है। कुछ लोग कहते हैं जैस्मिन अमेरिका में बस गई हैं तो कुछ का कहना है कि उन्होंने शादी कर ली थी और अब वो जॉर्डन में जाकर बस गई हैं। कुछ का तो यहां तक कहना है कि अब वो इस दुनिया में ही नहीं हैं। जैस्मिन को सोशल मीडिया पर भी ढूंढने का कई बार प्रयास किया गया लेकिन वो यहां भी किसी को नहीं मिल पाईं।
हांलाकि जैस्मिन को लेकर फिल्म 'वीराना' के निर्देशक का कहना कुछ और ही था। श्याम ने 2017 में अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि जैस्मिन मुंबई में ही रहती हैं और वो बिल्कुल ठीक हैं। जैस्मिन ने अपनी मां की मौत के बाद फिल्मों में काम ना करने का फैसला लिया था। श्याम रामसे ने तब ये भी कहा था कि वह वीराना 2 बनाने पर विचार कर रहे हैं। और अपनी इस फिल्म में वह जैस्मिन को कास्ट जरुर करेंगे। साल 2019 में 67 वर्ष की उम्र में श्याम रामसे का निधन हो गया था। इसके बाद ना वीराना 2 बन पाई और ना ही जैस्मिन कभी सामने आईं।
कहा जाता है कि जैस्मिन फिल्म इंडस्ट्री में कहां से आई थीं इस बारे में भी किसी को कोई जानकारी नहीं थी। ना ही उनके परिवार के बारे में कोई जानता था और ना ही वो फिल्मों में आने से पहले क्या काम करती थीं ये किसी को पता था। कहा तो यहां तक जाता है कि जैस्मिन का असली नाम तक किसी को नहीं पता। फिल्मों में बोल्ड सीन्स देने की वजह से उन्होंने अपना नाम जैस्मिन रख लिया था। बता दें कि 'वीराना' के बाद जैस्मिन ने कई और हॉरर फिल्मों में काम किया जिनमें 'बंद दरवाजा', 'डाक बंगला' और 'पुरानी हवेली' जैसी फिल्में शामिल हैं।
पढ़ें: सुशांत सिंह राजपूत का मर्डर हुआ या की है आत्महत्या, जल्द खुलासा करे CBI- गृहमंत्री अनिल देशमुख