{"_id":"5c663e1cbdec22089f03bdab","slug":"beena-kak-birthday-special-salman-khan-reel-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"51 साल की उम्र में सलमान खान की 'मां' ने किया था डेब्यू, राजनीति से भी जुड़ा है गहरा कनेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
51 साल की उम्र में सलमान खान की 'मां' ने किया था डेब्यू, राजनीति से भी जुड़ा है गहरा कनेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Feb 2019 09:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
beena kak
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मैंने प्यार क्यूं किया और गॉड तुस्सी ग्रेट हो जैसी फिल्म में सलमान खान की मां का किरदार निभाने वालीं एक्ट्रेस बीना काक 65 साल की हो चुकी हैं। बीना सलमान खान के बेहद करीबी मानी जाती हैं। सलमान तो रिश्ते निभाने में माहिर हैं हीं, जब भी उन्हें मौका मिलता है वो बीना से मिलने पहुंच जाते हैं।
2 of 6
beena kak
- फोटो : file photo
बीना ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। वो कांग्रेस नेता के तौर पर भी जानी जाती हैं। बीना ने अपनी पढ़ाई उदयपुर से की। साल 1978 में उन्होंने गृह विज्ञान से ग्रेजुएशन किया। इसके बाद वो आगे की पढ़ाई के लिए यूनिवर्सिटी ऑफ बड़ौदा पहुंचीं जहां से उन्होंने पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री ली।
3 of 6
beena kak
- फोटो : file photo
बीना ने साल 2005 में डेविड धवन की फिल्म मैंने प्यार क्यूं किया से बॉलीवुड में डेब्यू किया। उस वक्त उनकी उम्र 51 साल थी। फिल्म में उन्होंने सलमान खान की मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म के बाद सलमान खान की ऐसी कई फिल्में रहीं जिसमें वो नजर आ चुकी हैं। उन्होंने सलाम ए इश्क, गॉड तुस्सी ग्रेट हो और दूल्हा मिल गया में भी काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
beena kak
- फोटो : file photo
बीना काक कांग्रेस लीडर के तौर पर भी जानी जाती हैं। राजस्थान विधानसभा के लिए वो चार बार चुनी गईं। 1998 से 2003 तक वो पर्यन एवं संस्कृति राज्यमंत्री रहीं। साल 2013 के राजस्थान विधानसभा चुनाव में वो सुमेरपुर से बीजेपी उम्मीदवार से हार गई थीं।
विज्ञापन
5 of 6
beena kak
- फोटो : file photo
सलमान खान बीना की बेटी की अमृता की शादी में भी पहुंचे थे। वो अमृता को अपनी बहन मानते हैं। बता दें कि अमृता एक सिंगर हैं और वो बॉलीवुड फिल्मों में गाने गा चुकी हैं। सलमान ने तो अमृता की शादी में बारात की अगुवाई भी की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।