बॉलीवुड एक्टर रणधीर कपूर शुक्रवार को अपना 71 वां बर्थडे मना रहे हैं। रणधीर कपूर का जन्म 15 फरवरी, 1947 को हुआ था। रणधीर को बचपन से ही एक्टिंग का शौक था इसलिए उन्होंने बचपन से ही फिल्मों में अभिनय करना शुरू कर दिया था। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्होंने राजकपूर की फिल्म 'श्री 420' में करियर की शुरुआत की।
रणधीर कपूर की बर्थडे पार्टी में दिखा करीना-करिश्मा का ग्लैमरस अंदाज, ससुर को बधाई देने पहुंचे सैफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणधीर कपूर ने अपनी फिल्म 'कल आज और कल' की को स्टार बबीता संग शादी रचाई। बाद में दोनों अलग रहने लगे पर कभी एक-दूसरे से तलाक नहीं लिया। रणधीर की दो बेटियां करीना कपूर और करिश्मा कपूर हुईं।
करिश्मा और करीना कपूर ने रणधीर कपूर के बर्थडे को स्पेशल तरीके से सेलिब्रेट किया। बीती रात करीना, करिश्मा, सैफ अली खान, बबीता कपूर और उनके परिवार के सभी लोगों ने मिलकर डिनर पार्टी एन्जॉय की।
इस मौके पर करीना कपूर ब्लैक आउटफिट में नजर आई। अपनी इस ड्रेस में वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं। वहीं सैफ ब्लेजर, टीशर्ट और जींस पहनकर हैंडसम लग रहे थे। हांलाकि इस पार्टी में तैमूर नजर नहीं आए।
करिश्मा कपूर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटो शेयर की और पिता रणधीर को जन्मदिन की शुभकामानाएं दीं। इस पार्टी में रणधीर का पूरा परिवार शामिल था।
Happy birthday papa ! We love you ❤️❤️❤️ #familylove #birthday🎂 #celebration
A post shared by KK (@therealkarismakapoor) on