{"_id":"5c663060bdec22736934c424","slug":"randhir-kapoor-birthday-special-love-story-with-babita-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपूर खानदान के खिलाफ जाकर रणधीर ने की थी एक्ट्रेस से शादी, इस वजह से 19 साल तक पत्नी से रहे अलग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपूर खानदान के खिलाफ जाकर रणधीर ने की थी एक्ट्रेस से शादी, इस वजह से 19 साल तक पत्नी से रहे अलग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 15 Feb 2019 08:58 AM IST
विज्ञापन
1 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपूर खानदान से ताल्लुक रखने वाले एक्टर रणधीर कपूर आज 72 साल के हो गए हैं। पृथ्वीराज कपूर के पोते और राज कपूर के बेटे रणधीर कपूर ने बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट डेब्यू किया था। राज कपूर की फिल्म श्री 420 में रणधीर चाइल्ड एक्टर के तौर पर नजर आए थे। साल 1971 में आई फिल्म कल आज और कल से उन्होंने बड़े पर्दे पर मेन लीड से एंट्री की थी। रणधीर कपूर के फिल्मों की बात करें तो उन्होंने कल आज और कल (1971), जवानी दिवानी (1972), रामपुर का लक्ष्मण (1972), हमराही (1974), पोंगा पंडित (1975), मामा भांजा (1977), कस्मे वादे (1978) और हाउसफुल (2012) जैसी फिल्में कीं।
2 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
रणधीर कपूर एक्ट्रेस बबीता से अफेयर की खबरों को लेकर चर्चा में रहे। दोनों ने साथ में पहली फिल्म कल आज और कल की। पहली फिल्म के बाद से ही दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। रणधीर पंजाबी थे तो वहीं बबीता सिंधी परिवार से ताल्लुक रखती थीं। दोनों ने जब शादी के लिए परिवार में बात की तो सभी उनके खिलाफ हो गए।
3 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
कपूर खानदान की लड़कियां उस वक्त ना तो फिल्मों में काम करती थीं और ना ही किसी एक्ट्रेस से परिवार का सदस्य शादी करता था। बबीता के कहने पर रणधीर कपूर ने पिता राज कपूर से रिश्ते की बात की। राज कपूर अपनी फिल्मों में बबीता को हीरोइन बनाने के लिए तो तैयार थे लेकिन घर की बहू नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
परिवार के खिलाफ होने के बावजूद रणधीर और बबीता का प्यार चलता रहा। बबीता से शादी के लिए रणधीर कपूर ने शर्त रखी कि इसके लिए उन्हें अपना फिल्मी करियर छोड़ना पड़ेगा। प्यार के लिए बबीता ने फिल्मों से दूरी बना ली। दोनों ने साल 1971 में शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
randhir kapoor, babita
- फोटो : file photo
रणधीर और बबीता की शादी में परिवार और करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। शादी के बाद से रणधीर और बबीता एक अलग फ्लैट में रहते थे। 1974 में करिश्मा और 1980 में करीना का जन्म हुआ। बबीता ने तो अपना फिल्मी करियर छोड़ दिया था लेकिन वो अपनी बेटियों को एक्ट्रेस बनाना चाहती थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।