सब्सक्राइब करें

Flop Films: 'लाल सिंह चड्ढा' देश की सबसे बड़े बजट वाली फ्लॉप फिल्मों में शुमार, जानें किस नंबर पर रही

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 17 Aug 2022 05:09 PM IST
विज्ञापन
Before Aamir Khan Laal Singh Chaddha These Bollywood Movies samrat Prithviraj & Tubelight Big Budget Flops
फ्लॉप फिल्में - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को रिलीज हुए सात दिन हो गए हैं और इन सात दिनों की कमाई के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में शामिल होने जा रही है। चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौटे आमिर खान की इस फिल्म को बनाने में 180 करोड़ रुपये लग गए थे लेकिन यह फिल्म अब तक महज 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाई है। ऐसे में इस फिल्म के लिए यह हफ्ता काफी जरूरी है। हालांकि, हिंदी सिनेमा की यह पहली फिल्म नहीं है, जो बड़े बजट में बनी और जबरदस्त बज के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर फेल साबित हुई। इससे पहले भी 100 करोड़ रुपये के बजट में बनी कई कई फिल्में आईं, जिसे बड़ी स्टार कास्ट भी बचा पाई। आइए आपको इनके बारे में बताते हैं। 

Trending Videos
Before Aamir Khan Laal Singh Chaddha These Bollywood Movies samrat Prithviraj & Tubelight Big Budget Flops
लाल सिंह चड्ढा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पहले जाने लाल सिंह चड्ढा की कमाई
आमिर खान की फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शुरुआत ही अच्छी नहीं हुई थी। उम्मीद थी कि यह फिल्म 17 करोड़ की ओपनिंग करेगी। लेकिन 'लाल सिंह चड्ढा' की पहले दिन की कमाई 11.7 करोड़ रुपये रही। फिल्म छुट्टियों का भी फायदा नहीं उठा पाई। वीकएंड पर फिल्म की कमाई बेशक बढ़ी। लेकिन मंगलवार को 'लाल सिंह चड्ढा' धड़ाम आकर गिरी है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने मंगलवार यानी अपने छठे दिन पर लगभग 2.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। अब तक आमिर की फिल्म की टोटल कमाई लगभग 48 करोड़ रुपये तक पहुंच पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Aamir Khan Laal Singh Chaddha These Bollywood Movies samrat Prithviraj & Tubelight Big Budget Flops
शमशेरा, सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में हैं कई बिग बजट फ्लॉप फिल्में
हिंदी सिनेमा में हर साल अनगिनत फिल्में बनती हैं लेकिन कुछ बिग बजट फिल्में ऐसी भी रही हैं, जिनका बज शूटिंग के समय से बना रहा है और जब वह सिनेमाघरों में रिलीज हुईं, तो इनकी कमाई ने सबको चौंका दिया। 'लाल सिंह चड्ढा' के साथ यह फिल्में भी अपना बजट निकालने में मशक्कत करती दिख थीं। इस लिस्ट में 'सम्राट पृथ्वीराज', 'जीरो', 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' और 'कलंक' जैसी फिल्में शामिल हैं। इन तमाम फिल्मों का बजट 100 करोड़ से भी ज्यादा का है। लेकिन इनकी कमाई जानकार आप भी हैरान रह जाएंगे। आइए आपको टेबल से इनकी कमाई के बारे में बताते हैं। 

Before Aamir Khan Laal Singh Chaddha These Bollywood Movies samrat Prithviraj & Tubelight Big Budget Flops
ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान, लाल सिंह चड्ढा - फोटो : सोशल मीडिया

कहां आकर रुकी 'लाल सिंह चड्ढा'?
नीचे दिए टेबल में बीते 10 साल में रिलीज हुई उन फिल्मों की कमाई का आंकड़ा दिया गया है, जिनका बजट ही लगभग 100 करोड़ या उससे भी ज्यादा का रहा था। लेकिन उनकी कमाई काफी कम रही थी। साथ ही फिल्मों के एक हफ्ते का कलेक्शन भी दिया गया है, जिससे आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि 'लाल सिंह चड्ढा' किस स्थान पर पहुंच पाई है। 'लाल सिंह चड्ढा' ने छह दिनों में 48 करोड़ की कमाई की थी और सातवें दिन यानी बुधवार को भी फिल्म की कमाई में ज्यादा सुधार आता दिख नहीं रहा है।
 

क्रं. संख्या  फिल्म  बजट (करोड़ में) पहले हफ्ते की कमाई  (करोड़ में)   कुल कमाई (करोड़ में)
1 वन्स अपॉन टाइम इन मुंबई दोबारा (2012) 100 53   58.49
2 बॉम्बे वेलवेट (2015) 118 22.27  22.80
3 मोहनजोदड़ो (2016) 115 51.18  58
4 जग्गा जाजूस (2017) 131 46.29 54.16
5 जब हैरी मेट सेजल (2017) 90 59.65  64.26
6 रेस 3 (2018) 180  140.74      169.50
7 जीरो (2018) 200 82.60    97.61
8 ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान (2018) 300  140.40   151.30 (हिंदी वर्जन)
9 कलंक (2019) 150 73.70   84.60
10 पृथ्वीराज (2022) 175 55.05  66
11 शमशेरा (2022) 150 40.45 42.48
12 लाल सिंह चड्ढा (2022) 180 ---- ----

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed