सब्सक्राइब करें

Bhojpuri: मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने मोनालिसा ने दिखाईं दिलकश अदाएं! क्या आपने देखी तस्वीरें?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 17 Aug 2022 04:58 PM IST
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa latest photoshoot on stairs in crop top and mini skirt getting viral on internet
मोनालिसा - फोटो : social media

भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां देशभर में अपनी अदाकारी और हुस्न के कारण मशहूर हो रही हैं। ये अभिनेत्रियां स्टाइल के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्रियों को खूब टक्कर देती नजर आती हैं। भोजपुरी इंडस्ट्री की इन्हीं अभिनेत्रियों में से एक है मोनालिसा। मोनालिसा सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग रखती हैं। अभिनेत्री अपने फैंस के साथ अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज भी साझा करती रहती हैं। यही वजह है कि फैंस बेसब्री से उनके नए पोस्ट का इंतजार करते रहते हैं। अपनी फैंस की इच्छा को पूरा करते हुए मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर अपनी कुछ नई तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें वह एक बार फिर बोल्डनेस का तड़का लगाती नजर आ रही हैं। 

Trending Videos
Bhojpuri: Monalisa latest photoshoot on stairs in crop top and mini skirt getting viral on internet
मोनालिसा - फोटो : social media

अपनी बढ़ती उम्र के बाद भी अपने सिजलिंग लुक्स से लोगों को दीवाना बनाने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी ग्लैमरस और बोल्ड तस्वीरों साझा की हैं। इन तस्वीरों की वजह से अभिनेत्री ने एक बार फिर इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है। कुछ देर पहले साझा की गई पोस्ट में मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में मोनालिसा मिनी स्कर्ट और क्रॉप टॉप पहने तरह-तरह के पोज देते हुए दिखाई दे रही हैं। फोटोशूट की खुमारी मोनालिसा पर इस कदर चढ़ रही है कि वह सीढ़ियों पर लेटकर भी पोज दे रही हैं। फोटोज में मोनालिसा का शानदार अंदाज देखने को मिल रहा है और फैंस को भी उनकी ये अदाएं पसंद आ रही हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Bhojpuri: Monalisa latest photoshoot on stairs in crop top and mini skirt getting viral on internet
मोनालिसा - फोटो : social media

मोनालिसा इन तस्वीरों में बेहद लाइट मेकअप करे नजर आ रही हैं। क्रॉप टॉप और मिनी स्कर्ट पहने इन फोटोज में मोनालिसा काफी सिंपल लुक में नजर आ रही हैं। इनमें वह अपनी फिट बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। मोनालिसा की फोटोज पर उनके फैंस जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक फैन ने लिखा, 'स्टनिंग।' दूसरे ने लिखा, 'मिलियन डॉलर स्माइल।'  वहीं एक अन्य ने लिखा, 'सूरजमुखी के जैसे दिख रही हो।' लेकिन कुछ लोगों उनको ट्रोल भी कर रहे हैं। 

View this post on Instagram

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

Bhojpuri: Monalisa latest photoshoot on stairs in crop top and mini skirt getting viral on internet
मोनालिसा - फोटो : सोशल मीडिया

यह पहली बार नहीं है जब अभिनेत्री ने अपनी तस्वीरें साझा की हैं। इससे पहले अभिनेत्री ने अपने मालदीव वेकेशन से कुछ तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह दो चोटी और लाइट मेकअप के साथ ब्लू शॉट ड्रेस पहने नजर आ रही हैं।  इन तस्वीरों में मोनालिसा काफी क्यूट लग रही हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed