{"_id":"62fcce9617aac83512135eb5","slug":"dhokha-round-d-corner-teaser-release-r-madhavan-khushali-kumar-aparshakti-khurana-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Dhokha Round D Corner Teaser: आर माधवन की फिल्म का टीजर रिलीज, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है पूरी कहानी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Dhokha Round D Corner Teaser: आर माधवन की फिल्म का टीजर रिलीज, सस्पेंस और ड्रामा से भरपूर है पूरी कहानी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 17 Aug 2022 04:49 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
आर माधवन की फिल्म 'धोखा राउंड द कॉर्नर'
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आर माधवन की अगली फिल्म धोखा राउंड डी कॉर्नर का टीजर रिलीज हो चुका है। इस सस्पेंस थ्रिलर फिल्म का टीजर काफी दमदार है। रॉकेट्री के बाद ये आर माधवन की दूसरी फिल्म है। हाल ही में लाल सिंह चड्ढा की रिलीज के दौरान इसका टीजर सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था। जिसके बाद अब फिल्म का टीजर यूट्यूब पर सभी दर्शकों के लिए जारी कर दिया गया है। इस फिल्म में आर माधलन के साथ अपारशक्ति खुराना और दर्शन कुमार भी हैं।
2 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
टीजर की शुरुआत में दिखाया गया है कि एक बिल्डिंग में आतंकवादी छिपे होते हैं। इसके बाद अभिनेत्री खुशाली कुमार कहती हैं कि 'एक कहानी है सुनोगे...एक बार झूठ और सच कहीं जा रहे थे...तभी झूठ ने सच से कहा कि गर्मी है नहा लें...तभी दोनों नहाने उतरे और तभी झूठ सच के सारे कपड़े लेकर भाग गया। इसके बाद खुशाली कुमार कहती हैं कि पूरी दुनिया मेरे पति की बात सच मानती है और मैं उसी सच के जैसे कुएं में खड़ी हूं।
3 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इस फिल्म में दर्शन कुमार एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में हैं। वहीं आर माधवन पुलिस वाले के साथ नजर आए हैं। वह पुलिस वालों को बताते हैं कि इस घर में मौजूद जिस औरत को आप साधारण समझ रहे हैं, वह दरअसल एक डिल्यूजनल डिसऑर्डर की मरीज है। और फिल्म में आतंकवादी के साथ जो महिला है वह दरअसल माधवन की पत्नी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
धोखा- राउंड डी कॉर्नर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की बात करें तो धोखा- राउंड डी कॉर्नर एक सस्पेंस अधारित फिल्म है। इस फिल्म में दर्शकों को सभी किरदारों के नेगेटिव रोल देखने के लिए मिलेंगे। ट्विस्ट और टर्न से भरपूर यह फिल्म एक शहरी कपल की जिंदगी पर आधारित है। बता दें कि आर माधवन स्टारर फिल्म राउंड डी कार्नर 23 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।