{"_id":"601d51d86c81f149c607e589","slug":"before-abhishek-bachchan-karishma-kapoor-marriage-proposal-was-sent-to-this-bollywood-actor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अभिषेक बच्चन से पहले इस एक्टर के घर भेजा गया था करिश्मा कपूर का रिश्ता, मां बबीता के इनकार पर बिगड़ गई थी बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अभिषेक बच्चन से पहले इस एक्टर के घर भेजा गया था करिश्मा कपूर का रिश्ता, मां बबीता के इनकार पर बिगड़ गई थी बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Fri, 05 Feb 2021 07:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस करिश्मा कपूर फिल्मों से भले दूर हों, लेकिन लाइमलाइट में बनी रहती हैं। उन्होंने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं और उनकी फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। करिश्मा कपूर का नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा था, लेकिन उन्होंने साल 2003 में दिल्ली के बिजनेसमैन संजय कपूर से शादी की। ये बात सभी जानते हैं कि संजय से शादी करने से पहले करिश्मा बच्चन परिवार की बहू बनने वाली थीं। हालांकि करिश्मा और अभिषेक बच्चन शादी के बंधन में नहीं बंध पाए। क्या आप जानते हैं कि अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा की शादी का रिश्ता एक और खानदान में भेजा गया था।
2 of 5
अक्षय खन्ना, करिश्मा कपूर
- फोटो : Instagram
खबरों की माने तो अभिषेक बच्चन से पहले करिश्मा कपूर के रिश्ते की बात बॉलीवुड के प्रतिभावान एक्टर अक्षय खन्ना के साथ चली थी। यहां तक कि करिश्मा के पिता रणधीर कपूर की तरफ से विनोद खन्ना के घर उनके बेटे के अक्षय के लिए रिश्ता भेजा गया था, लेकिन कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता इस रिश्ते के खिलाफ थीं। वो नहीं चाहती थीं कि करिश्मा की अभी शादी हो।
3 of 5
करिश्मा और बबिता कपूर
- फोटो : social media
दरअसल जिस समय करिश्मा और अक्षय खन्ना के शादी की बात चल रही थी उस वक्त करिश्मा अपने करियर के पीक पर थीं। बबीता उस वक्त नहीं चाहती थीं कि करिश्मा अपने करियर के साथ किसी भी तरह का समझौता करें। उस दौर में हीरोइनों का शादी के बाद का करियर लगभग खत्म माना जाता था और बबीता नही चाहती थीं कि करिश्मा का करियर खराब हो। हालांकि ये सारी बातें खुलकर कभी सामने नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
करिश्मा कपूर और अभिषेक बच्चन
कुछ खबरों की मानें तो करिश्मा और अभिषेक बच्चन का रिश्ता भी बबीता की वजह से टूटा था। करिश्मा और अभिषेक एक दूसरे से प्यार थे, लेकिन बबीता नहीं चाहती थीं कि करिश्मा तुरंत शादी कर लें। खबरों की मानें तो बबीता ने शादी के वक्त कुछ ऐसी शर्तें रख दी थीं जो बच्चन परिवार को बिल्कुल पसंद नहीं आई थी और ये शादी टूट गई। इसके चलते कपूर और बच्चन परिवार में काफी सालों तक खटास पैदा हो गई थी।
विज्ञापन
5 of 5
करिश्मा कपूर
- फोटो : instagram
करिश्मा कपूर की शादी संजय के साथ सफल नहीं रही और साल 2016 में उन्होंने तलाक ले लिया। संजय ने दोबारा शादी कर ली, लेकिन करिश्मा अभी तक सिंगल हैं। वो अपने दोनों बच्चों के साथ समय बिताना पसंद करती हैं। करिश्मा सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और उनकी तस्वीरें काफी वायरल होती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।