फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bollywood Actress: आलिया भट्ट से पहले भी ये अभिनेत्रियां पर्दे पर निभा चुकी हैं वैश्या का किरदार, आखिरी वाली तो प्रेग्नेंट भी थी

Fri, 04 Mar 2022 07:34 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Mar 2022 07:34 PM IST
विज्ञापन
before Alia Bhatt these actresses have played role of prostitute
पर्दे पर वैश्या बनने वाली अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

पर्दे पर हर तरीके का किरदार निभाना किसी भी अभिनेत्री के लिए चुनौती भरा काम है। दूसरी तरफ डायरेक्टर्स पर भी दबाव होता है कि वह हर किरदार को बेहतरीन अंदाज में पेश करें। सभी कलाकारों के लिए उनका किरदार अहम होता है। बहुत से कलाकार ऐसे भी होते हैं जो पर्दे पर अपने रोल को करने के लिए उसे असल जिंदगी में जीने की कोशिश करते हैं। इन सब में से सबसे कठिन एक वैश्या के किरदार को पर्दे पर उतारना होता है। इस रोल को पर्दे पर करने के लिए कई अभिनेत्रियां तो रेड लाइट एरिया में वैश्याओं की असलियत जानने के लिए जा चुकी हैं। आज हम आपको उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने पर्दे पर वैश्या का किरदार निभाने के लिए अपने रोल में जान फूंक दी।


 
before Alia Bhatt these actresses have played role of prostitute
वहीदा रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

वहीदा रहमान

उन्नीस के दशक में वहीदा रहमान पहली अभिनेत्री थीं, जिन्होंने पर्दे पर वैश्या का किरदार निभाया। वहीदा रहमान 1957 में रिलीज हुई फिल्म प्यासा में गुलाबो नाम की वैश्या का किरदान निभाया था। इस फिल्म में गुरुदत्त ने कवि विजय का रोल किया था। वहीदा रहमान ने सिल्वर स्क्रीन पर वैश्याओं के दर्द को दिखाया था।

before Alia Bhatt these actresses have played role of prostitute
शर्मिला टैगोर

शर्मिला टैगोर

राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की फिल्म अमर प्रेम आपको जरुर याद होगी। अरे वही फिल्म जिसमें हिट डायलॉग था- 'पुष्पा आई हेट टियर्स।' इस फिल्म में शर्मिला टैगोर ने वैश्या के किरदार को पर्दे पर बखूबी उतारा था। अमर प्रेम एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। इसमें राजेश खन्ना एक बिजनेसमैन की भूमिका में थे। आज भी फैंस इस फिल्म को देखना पसंद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
before Alia Bhatt these actresses have played role of prostitute
रेखा - फोटो : सोशल मीडिया

रेखा

रेखा का नाम अपने जमाने की बेहतरीन अदाकाराओं में से लिया जाता है। रेखा ने पर्दे पर एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दी हैं। 1981 में आई फिल्म उमराव जान में रेखा ने वैश्या का किरदार का किरदान निभाया था। फिल्म में एक मासूम लड़की से वैश्या बनने के सफर को पर्दे पर बहुत खूबसूरती के साथ उतारा गया था। इस फिल्म की आज भी खूब प्रशंसा होती है।

विज्ञापन
before Alia Bhatt these actresses have played role of prostitute
विद्या बालन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

विद्या बालन

विद्या बालन का नाम बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकारों में लिया जाता है। हर फिल्म में विद्या का किरदार शानदार होता है। विद्या बालन ने फिल्म बेगम जान में एक कोठे वाली और का किरदार निभाया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed