ओटीटी प्लेटफार्म के शुरुआती दौर में इसे सिर्फ नए कलाकारों के लिए एक अवसर के रूप में देखा जाता था, लेकिन जिस तरह से बदलते समय में ओटीटी की लोकप्रियता बड़ी है, तब से कई बड़े सेलेब्स के भी ओटीटी पर डेब्यू कर रहे हैं और डिजिटल दुनिया के जरिए दर्शकों के दिलों में जगह बनाने का प्रयास कर रहे हैं। जहां बीते साल कई बड़े सितारों ने ओटीटी प्लेटफार्म पर अपनी नई पारी की शुरुआत की है, तो वहीं साल 2022 में भी माधुरी दीक्षित, नागा चैतन्य, अजय देवगन, शिल्पा शेट्टी जैसे कई बड़े सितारों ने शानदार ओटीटी सीरीज के साथ वापसी की है। इन सितारों के शोज और वेब सीरीज नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम जैसे प्लेटफार्म पर आ रही हैं। तो चलिए नजर डालते हैं उन सितारों पर जो साल 2022 में कर रहे हैं ओटीटी डेब्यू।
Ott Debut: बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा से लेकर साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य तक, साल 2022 में ओटीटी पर होंगे ये मेगा डेब्यू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित-'द फेम गेम'
बॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा माधुरी दीक्षित नेने साल 2022 में अपना ओटीटी डेब्यू कर रही हैं। वह नेटफ्लिक्स पर अपनी वेब सीरीज 'द फेम गेम' फाइंडिंग अनामिका के साथ एक बड़ी वापसी करेगी। इस सीरीज की कहानी एक अंतरराष्ट्रीय सुपरस्टार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अचानक लापता हो जाती है। जैसे ही पुलिस और उसके चाहने वाले उसकी तलाश करने की कोशिश करते हैं, तो एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री के जीवन में छिपी सच्चाई और दर्दनाक झूठ की परते दर परते खुलती चली जाती हैं।
शिल्पा शेट्टी-
शिल्पा शेट्टी की फिल्म हंगामा 2 को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर एक डिजिटल प्रीमियर पर देखा गया था, लेकिन अभिनेत्री अब एक वेब सीरीज के जरिए पूरी तरह से ओटीटी पर डेब्यू कर रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी सीरीज महिला केंद्रित हो सकती है।
नागा चैतन्य-प्रिया भवानी ''
साउथ सुपरस्टार नागा चैतन्य भी थ्रिलर वेब सीरीज 'दूथा' के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी ये पहली सीरीज विक्रम कुमार द्वारा निर्देशत होगी, जिसे अमेजन प्राइम पर लाया जाएगा। इस वेब सीरीज में नागा चैतन्य के साथ अभिनेत्री प्रिया भवानी भी नजर आने वाली हैं।
सोनाक्षी सिन्हा- 'फॉलन'
बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हां, अमेज़ॅन प्राइम वीडियो वेब सीरीज 'फॉलन' से मुख्य किरदार के रूप में अपना ओटीटी डेब्यू करेंगी। इस सीरीज में वह एक पुलिस अफसर की भूमिका निभाएंगी। यह सीरीज रीमा काग्ती द्वारा निर्देशित है।