फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kim Kardashian Kanye West: कानूनी तौर पर सिंगल घोषित होने के बाद किम कार्दशियन ने अपने नाम से हटाया कान्ये वेस्ट का नाम

Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Fri, 04 Mar 2022 06:20 PM IST
सार

हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी शो स्टार किम कार्दशियन इन दिनों अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट के साथ तलाक को लेकर जारी विवादों के चलते चर्चा में हैं। 

विज्ञापन
Kim Kardashian Kanye West: Kim Kardashian removed Kanye West surname from her name after being declared legally single on social media
kim kardashian and Kanye west - फोटो : सोशल मीडिया

हॉलीवुड की मशहूर रियलिटी शो स्टार किम कार्दशियन इन दिनों अपने पति और रैपर कान्ये वेस्ट के साथ तलाक को लेकर जारी विवादों के चलते चर्चा में हैं। किम ने कान्ये के जुबानी हमले से परेशान होकर हाल ही में कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमति मांगी थी। इस क्रम में लॉस एंजेलिस कोर्ट ने बीते दिनों किम केपक्ष के फैसला सुनाते हुए उन्हें अपना स्टेटस सिंगल करने की अनुमति दे दी थी। 

ऐसे में अब कोर्ट के फैसले के बाद किम कार्दशियन ने कानूनी रूप से एकल घोषित होने के बाद इंस्टाग्राम और ट्विटर समेत अपने सभी आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अपने नाम से कान्ये वेस्ट का नाम हटा दिया है। इससे पहले किम सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अपना नाम किम कार्दशियन वेस्ट लिखती थीं। लेकिन अब उन्होंने अपने नाम में से वेस्ट का नाम हटा दिया है।

Kim Kardashian Kanye West: Kim Kardashian removed Kanye West surname from her name after being declared legally single on social media
किम कार्दशियन

दरअसल, किम से रिश्ता टूटने के बाद से ही कान्ये लगातार उनकी जिंदगी में वापस आने की कोशिश कर रहे हैं। वहीं, कान्ये द्वारा कई बार किम के परिवार और उनके प्रेमी पर दिए बयान के बाद से परेशान किम जल्द से जल्द अपने नाम से वेस्ट का नाम हटाना चाहती हैं। ऐसे में किम ने लॉस एंजेलिस कोर्ट से अपने स्टेट्स को सिंगल करवाने के लिए लिखित अनुमित मांगी थी। 

 

Kim Kardashian Kanye West: Kim Kardashian removed Kanye West surname from her name after being declared legally single on social media
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : File Photo

वहीं किम की लिखित अर्जी के खिलाफ वेस्ट ने इस याचिका खारिज करने के लिए डॉक्यूमेंट फाइल कर दिए थे। हालांकि, इस मामले में किम कार्दशियन के पक्ष में फैसला सुनाते हुए लॉस एंजेलिस कोर्ट ने बुधवार को रैपर से उसके तलाक को अंतिम रूप दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद किम कार्दशियन ने शादी के आठ साल बाद अपने नाम से रैपर कान्ये वेस्ट से नाम हटा दिया है। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kim Kardashian Kanye West: Kim Kardashian removed Kanye West surname from her name after being declared legally single on social media
किम कार्दशियन, कान्ये वेस्ट - फोटो : Social Media

 

विदेशी मीडिया के मुताबिक, इस मामले में किम अदालत के सामने पेश हुई थी, लेकिन कान्ये का प्रतिनिधित्व केवल उनके वकील ने किया। किम और कान्ये वेस्ट ने साल 2012 में डेटिंग शुरू की थी। इसके बाद दोनों ने 2014 में इटली में एक भव्य समारोह में शादी कर ली थी। हालांकि, किम ने साल 2021 में कान्ये के साथ मतभेदों का हवाला देते हुए तलाक के लिए अर्जी दी थी। 

विज्ञापन
Kim Kardashian Kanye West: Kim Kardashian removed Kanye West surname from her name after being declared legally single on social media
किम कार्दशियन - फोटो : Social media

अपनी इस सात साल लंबी शादी से किम और कान्ये के चार भी बच्चे हैं। कान्ये का यह पहला और किम का तीसरा तलाक है। कान्ये से अलग होने के बाद अब किम 28 वर्षीय कॉमेडियन और अभिनेता पीट डेविडसन के साथ रिलेशन में हैं, जो उनसे उम्र में छोटे हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed