{"_id":"6222023a0c6e0d7fd460a532","slug":"grand-entry-of-anita-babhi-vidisha-srivastava-in-show-babhiji-ghar-par-hain","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bhabhiji Ghar Par Hain: 'गोरी मेम' की धमाकेदार एंट्री से उड़े 'तिवारी जी' के होश, फैंस बोले- अब इंतजार नहीं होता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhabhiji Ghar Par Hain: 'गोरी मेम' की धमाकेदार एंट्री से उड़े 'तिवारी जी' के होश, फैंस बोले- अब इंतजार नहीं होता
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Fri, 04 Mar 2022 05:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विदिशा श्रीवास्तव
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो भाभीजी घर पर हैं में नई अनीता भाभी की ग्रैंड एंट्री हो गई है। अनीता भाभी के शो में आते ही मोहल्ले में धमाल मच गया है। तिवारी जी और मोहल्ले के लोग बहुत खुश नजर आ रहे हैं। इसका प्रोमो भी खूब वायरल हो रहा है। इसके प्रोमो को विदिशा श्रीवास्तव यानि नई अनीता भाभी ने अपने सोशल मीडिया पर भी अपलोड किया है। वीडियो को देखते ही दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ता जा रहा है। वीडियो को देखने के बाद बहुत से यूजर्स कह रहे हैं कि अब इंतजार नहीं हो रहा।
2 of 4
विदिशा श्रीवास्तव
- फोटो : Social Media
विदिशा श्रीवास्तव ने अपने सोशल मीडिया पर शो का प्रोमो शेयर किया और लिखा- 22 मार्च से &टीवी पर अपनी अदाओं से सबके दिलों पर राज करने आ रही हैं अनीता भाभी। दरअसल भाभी जी घर पर हैं में अनीता भाभी का किरदार निभाने वाली विदिशा तीसरी अभिनेत्री हैं। इससे पहले सौम्या टंडन और नेहा पेंडेसे इस किरदार को निभा चुकी हैं।
3 of 4
विदिशा श्रीवास्तव
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हाल ही में भाभी जी घर पर हैं के 7 साल पूरे हो गए हैं। इस मौके पर शो के कलाकारों ने सेट पर केक काटकर और एक-दूसरे को बधाई देकर जश्न मनाया था। इस दौरान भाभी जी घर पर हैं में मुख्य कलाकार आसिफ शेख, रोहिताश्व गौर और शुभांगी अत्रे इसके अलाव शो के निर्माता संजय और बिनैफर कोहली, लेखक मनोज संतोषी, निर्देशक और अन्य अभिनेता शामिल थे। शो में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विदिशा श्रीवास्तव
- फोटो : social media
शो में अनीता भाभी का किरदार निभा रही विदिशा का कहना है कि वह संजय और बिनैफर कोहली की आभारी हैं, जिन्होंने इस शो में उनको मौका दिया। शो में अनीता भाभी के किरदार के बारे में विदिशा ने बताया कि अनीता भाभी आज की महिला है, उसका अपना दिमाग काफी बोल्ड है और वह काम अपने तरीके से करती है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।