फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

India Ultimate Warrior: इंडिया का असली योद्धा तलाश करने आ रहे हैं विद्युत जामवाल, सामने आया शो का धमाकेदार ट्रेलर

Fri, 04 Mar 2022 04:55 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Fri, 04 Mar 2022 04:55 PM IST
विज्ञापन
vidyut jamwal show India Ultimate Warrior trailer out know the details
India Ultimate Warrior - फोटो : सोशल मीडिया

इंडिया में रियलिटी शोज को काफी पसंद किया जाता है। अब तक टीवी इंडस्ट्री में डांस, सिंगिंग से लेकर स्टंट बेस्ड रियलिटी शोज देखने को मिले हैं। लेकिन अब डिस्कवरी चैनल पर इंडिया का पहला ऐसा रियलिटी शो आने वाला है, जिसमें एक सुपरहीरो की तलाश की जाएगी। इस रियलिटी शो का नाम 'इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर' है, जिसमें विद्युत जामवाल बतौर होस्ट नजर आएंगे। इस शो में उनके साथ चार एक्सपर्ट्स आने वाले हैं। आज यानी 4 मार्च को इस रियलिटी शो की वर्जुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए प्रीमियर लॉन्च किया गया, जिसमें इस शो का धमाकेदार ट्रेलर दिखाया गया। इस ट्रेलर में शानदार शो की एक झलक देखने को मिली है। 

vidyut jamwal show India Ultimate Warrior trailer out know the details
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

विद्युत जामवाल के इस रियलिटी शो में कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आने वाले हैं, जो दो टीम में बांट दिए जाएंगे। इस शो की खास बात ये है कि यहां पर लड़के और लड़कियों के बीच की जंग देखने को मिलेगी। यानी शो में एक तरफ लड़कियां होंगी और दूसरे तरफ लड़के होंगे, जो हर टास्क का सामने करते हुए खुद को वॉरियर साबित करेंगे।

vidyut jamwal show India Ultimate Warrior trailer out know the details
India Ultimate Warrior - फोटो : सोशल मीडिया

शो के ट्रेलर की शुरुआत विद्युत जामवाल से हुई, जो अपने अंदाज में शो का आगाज करते दिखाई दिए हैं। इसके बाद लड़कियों के कुछ खतरनाक स्टंट को शामिल किया गया है, जिसे देखकर रोंगटे खड़े हो जाए। ट्रेलर यहीं खत्म नहीं होता। इसके बाद लड़के और लड़कियों के बीच की जंग भी दिखाई गई, जिसमें हर लड़की सामने वाले खिलाड़ी को जबरदस्त टक्कर दे रही है। इस दौरान तमाम खिलाड़ी गंभीर रूप से घायल भी होते हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vidyut jamwal show India Ultimate Warrior trailer out know the details
विद्युत जामवाल - फोटो : सोशल मीडिया

इस शो में विद्युत अपने चार एक्सपर्ट्स के साथ मिलकर सभी कंटेस्टे्स के बीच कुल पांच क्वालिटीज को देखने वाले हैं, जो है फॉक्स, कंट्रोल, दृढ़ निश्चय, बैलेंस और अनुशासन। इस शो में हर टास्क के दौरान सभी कंटेस्टेंट्स को अपनी ये पांच क्वालिटीज का जलवा दिखाना होगा और जो नहीं दिखा पाएगा, वो शो से बाहर हो जाएगा।

विज्ञापन
vidyut jamwal show India Ultimate Warrior trailer out know the details
vidyut jamwal - फोटो : सोशल मीडिया

'इंडियाज अनलिमिटेड वॉरियर' 14 मार्च से 'डिस्कवरी' पर आ रहा है। इस शो के लिए विद्युत जामवाल भी काफी ज्यादा उत्साहित हैं। तभी तो उन्होंने भी शो के प्रीमियर के लिए एक पोस्ट किया था, जिसमें अभिनेता ने  लिखा था कि हम आ रहे हैं इंडिया के नए योद्धा की तलाश करने। एक ऐसा सफर जिसमें हम ढूंढ रहे हैं शारीरिक और मानसिक ताकत का असली संतुलन।   

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed