फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

स्वरुप संपत: कहां हैं 'नरम गरम' की एक्ट्रेस स्वरुप संपत, इस बड़े एक्टर से की है शादी

Fri, 04 Mar 2022 04:10 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 04 Mar 2022 04:10 PM IST
विज्ञापन
paresh rawal wife and actress swaroop sampat was award winning teacher
स्वरुप संपत - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी फिल्मों में ज्यादातर कॉमेडी रोल करने वाले अभिनेता परेश रावल से आप अच्छी तरह वाकिफ होंगे। वही परेश रावल जिन्होंने फिल्म 'हेराफेरी' और 'फिर हेराफेरी' में बाबू भैया का किरदार निभाया था लेकिन आज हम आपको परेश रावल के बारे में नहीं बल्कि उनकी पत्नी स्वरुप संपत के बारे में बताने जा रहे हैं। स्वरुप को बचपन से ही पढ़ने-लिखने का बिलकुल शौक नहीं था, लेकिन कोई सोच भी नहीं सकता कि वह बाद में लंदन से पीएचडी की डिग्री हासिल करके डॉक्टर का खिताब लेंगी। 





 
paresh rawal wife and actress swaroop sampat was award winning teacher
परेश रावल - फोटो : अमर उजाला

स्वरुप संपत का जन्म 3 नवंबर 1958 को हुआ था। इनके पिता एक थियेटर आर्टिस्ट थे और मां एक डॉक्टर थीं। इनको बचपन से ही फिल्मों का शौक था। यही वजह थी कि इनका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। परेश रावल और स्वरुप की मुलाकात पहली बार थियेटर में ही हुई थी। पहली नजर के प्यार के बाद साल 1987 में परेश और स्वरुप बहुत ही सिंपल तरीके से शादी के बंधन में बंध गए।

paresh rawal wife and actress swaroop sampat was award winning teacher
परेश रावल

मशहूर प्रोड्यूसर और डायरेक्टर यश चोपड़ा ने 1981 में 'नाखुदा' फिल्म से स्वरुप को फिल्मों में ब्रेक दिया था और फिल्म में इनके हीरो राजकिरण थे। इस फिल्म के तुरंत बाद स्वरुप को मशहूर प्रोड्यूसर, डायरेक्टर, राइटर ऋषिकेश मुखर्जी ने उन्हें अपनी अगली फिल्म 'नरम गरम' में लीड हीरोइन के रुप में लिया था। ये फिल्म जबरदस्त हिट हुई थी। इसके बाद स्वरुप ने कई बड़ी-बड़ी फिल्में साइन की और सबमें बहुत बखूबी अपना रोल निभाया । 

विज्ञापन
विज्ञापन
paresh rawal wife and actress swaroop sampat was award winning teacher
Paresh Rawal, Swaroop Sampat - फोटो : social media

फिल्मों के अलावा स्वरुप ने छोटे पर्दे पर भी काम किया है। उनके करियर का पहला टीवी शो 'ये जो है जिंदगी' था। ये सीरियल सुपरहिट रहा था। इसके बाद उन्होंने ये दुनिया गजब की और शांति जैसे टीवी शो भी किए। साल 1979 में स्वरुप संपत मिस इंडिया बनीं और उसी साल उन्होंने मिस यूनिवर्स ब्यूटी पेजेंट में इंडिया को रिप्रेजेंट भी किया था। इस समय वह अपने पति और बच्चों के साथ मुंबई में रह रही हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed