{"_id":"6221e6625828941e5b50235b","slug":"bollywood-actor-shahrukh-khan-luxury-vanity-van-is-worth-4-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shahrukh khan: चार करोड़ की वैनिटी वैन में तैयार होते है शाहरुख खान, किसी महल से नहीं है कम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shahrukh khan: चार करोड़ की वैनिटी वैन में तैयार होते है शाहरुख खान, किसी महल से नहीं है कम
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Mar 2022 03:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शाहरुख खान बॉलीवुड के बादशाह हैं, जिन्होंने अब तक कई हिट फिल्में फैंस को दी हैं। फैंस उनकी फिल्मों को बेसब्री से इंतजार करते हैं लेकिन ये भी सच है कि शाहरुख खान स्टाइल के मामले में भी किंग हैं। उनका फैशन लाखों लोग फॉलो करते हैं। साथ ही, अभिनेता एक लग्जरी लाइफस्टाइल जीते हैं। वह मुंबई के एक आलीशान बंगले में रहते हैं, जिसका नाम 'मन्नत' है। उनके पास गाड़ियों का भी अच्छा खासा कलेक्शन है। लेकिन आज हम आपको शाहरुख खान के घर या फिर गाड़ियों के बारे में नहीं बताएंगे। बल्कि आज हम आपको अभिनेता की लग्जरी वैनिटी वैन के बारे में बताएंगे, जिसकी कीमत भी करोड़ों में है।
2 of 5
शाहरुन खान
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान के पास बेहद ही लग्जरी वैनिटी वैन है, जो अंदर से किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं है। अभिनेता के पास वोल्वो बीआर 9 (Volvo BR9) वैनिटी वैन है। इस वैनिटी को दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया था, जो मशहूर ऑटोमोबाइल डिजाइर हैं। इस वैनिटी वैन में शाहरुख खान की हर सुख सुविधा का ध्यान रखा गया है। इतना ही नहीं, इस वैनिटी में उन सभी चीजों को भी शामिल किया गया है, जिससे शाहरुख खान को यहां भी घर जैसा ही महसूस हो।
3 of 5
शाहरुख खान वैनिटी वैन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान की वैनिटी वैन के अंदर पैंट्री सेक्शन के साथ आलीशान वॉर्डरोब सेक्शन, स्पेशल मेकअप चेयर और एक अलग से टॉयलेट क्यूबिकल है। इसके अलावा, वैनिटी में मनोरंजन के लिए बड़ी टीवी स्क्रीन भी लगाई गई है, ताकि शाहरुख कभी भी अपनी वैनिटी में बोर ना हो। इस वैनिटी की छत को लकड़ी से सजाया गया है, जो इसे सुंदर लुक देता है। इसके अलावा, इस वैन में इनबिल्ट शॉवर भी लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शाहरुख खान वैनिटी वैन
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख की इस वैनिटी की कीमत लगभग 4 करोड़ रुपये के आसपास है, जिसका फ्लोर कांच का है। इसके अलावा, इस वैनिटी में स्पेस का भी पूरा ध्यान रखा गया है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि अभिनेता की वैनिटी को इस तरह से बनाया गया है, जिससे इसका डिजाइन आने वाले वक्त में भी आसानी से बदला जाता है और यही चीज इस वैनिटी को और ज्यादा खास बनाती है।
विज्ञापन
5 of 5
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि शाहरुख खान इन अपनी अपकमिंग फिल्म 'पठान' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेता जॉन अब्राहम और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आएंगे। इस फिल्म का टीजर सामने आ गया है और अब फैंस शाहरुख खान की इस फिल्म इंतजार कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।