ग्लैमर की दुनिया में हर कोई सबसे अच्छा दिखना चाहता है। ऐसे में अब अभिनेत्रियां प्लास्टिक सर्जरी करवाने से भी पीछे नहीं हट रही हैं। बॉलीवुड में कई ऐसी अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने अपने लुक्स को बदलने के लिए प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया है। किसी ने इस बात को खुलकर माना तो किसी ने कभी सीधे तौर पर इस बात को कुबूल नहीं किया। वहीं कुछ अभिनेत्रियों की प्लास्टिक सर्जरी के बाद फैंस ने खूब तारीफ की तो वहीं कुछ को ट्रोलिंग का भी शिकार होना पड़ा। इस रिपोर्ट में हम आपको बताते हैं कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में जिन्होंने प्लास्टिक सर्जरी का सहारा लिया।
Photos: प्लास्टिक सर्जरी से सुर्खियों में आईं ये अभिनेत्रियां, किसी को मिली तारीफ तो कोई हो गई ट्रोल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड की देसी गर्स का अब विदेशों में भी सिक्का बोलता है। अगर प्रियंका के चेहरे पर बॉलीवुड डेब्यू के बाद से लेकर अभी तक नजर डालें तो उनके चेहरे पर कई बारीक अंतर देखने को मिलते हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां इसे उम्र का बदलाव बताते हैं तो कुछ लोग इस प्लास्टिक सर्जरी।
जान्हवी कपूर
साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड करियर की शुरुआत करने वालीं जान्हवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी पसंद की जाती हैं। कहा जाता है कि जान्हवी ने अपने होंठ और उसके पास के हिस्सों पर प्लास्टिक सर्जरी करवाई है।
श्रुति हासन
श्रुति हासन हाल ही में प्लास्टिक सर्जरी को लेकर सुर्खियों में हैं। प्लास्टिक सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर श्रुति को ट्रोल किया गया। जिसके बाद श्रुति ने न सिर्फ अपनी तस्वीर साझा की बल्कि साथ ही साथ ट्रोलर्स को करारा जवाब भी दिया।
शिल्पा शेट्टी
बॉलीवुड डीवा शिल्पा शेट्टी भी सर्जरी करवाने की बात को लेकर सुर्खियों में रही हैं। वहीं शिल्पा के पहले और अब के फोटोज देखकर इस बात को नकारना भी मुश्किल लगता है। हालांकि इस बारे में सच्चाई क्या है, इसका सही जवाब तो सिर्फ शिल्पा शेट्टी के ही पास है।