साल 2024 की शुरुआत शानदार रही है। जनवरी के महीने में ही कुछ बेहतरीन फिल्में दस्तक दे चुकी हैं, और कुछ रिलीज की कतार में हैं। वहीं, साल की शुरुआत में ही एक फिल्म को लेकर जबरदस्त विवाद छिड़ गया। यह फिल्म थी नयनतारा अभिनीत 'अन्नपूर्णानी'। इस मूवी पर हिंदू धर्म की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा। साथ ही यह विवाद इस कदर बढ़ा कि इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म तक से हटा दिया गया। हालांकि, 'अन्नपूर्णानी' पहली ऐसी मूवी नहीं है, जिसे लेकर विवाद हुआ है, और शिकायत दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी कई फिल्मों के खिलाफ अलग-अलग कारणों से शिकायत दर्ज हो चुकी है। आइए इन फिल्मों की सूची पर गौर फरमा लेते हैं-
2 of 6
अन्नपूर्णानी
- फोटो : सोशल मीडिया
नयनतारा अभिनीत फिल्म 'अन्नपूर्णानी' रिलीज के बाद से ही विवादों में घिर गई। फिल्म में 'अन्नपूर्णानी' की एक दोस्त उसे मांस खिलाने की कोशिश करती है। इसी कोशिश में दोस्त ने भगवान राम का उल्लेख करते हुए दावा किया कि वह भी मांस खाते थे और यह कोई पाप नहीं है। इसी सीन को लेकर बवाल मच गया, और फिल्म को तमाम आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। साथ ही फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स से हटा दी गई। पूर्व शिव सेना नेता रमेश सोलंकी ने फिल्म के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, और आरोप लगाया कि फिल्म ने हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत किया है।
3 of 6
आदिपुरुष
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2023 में रिलीज हुई प्रभास और कृति सेनन अभिनीत फिल्म 'आदिपुरुष' को भी जबरदस्त आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। ओम राउत के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हनुमान समेत अन्य को विवादित रूप में चित्रित करने का आरोप लगा। साथ ही इसके डायलॉग्स पर भी खूब बवाल मचा। प्रभास की फिल्म 'आदिपुरुष' को लेकर लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में तहरीर दी गई। 'आदिपुरुष' फिल्म की स्टारकास्ट, डायलॉग राइटर, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के खिलाफ अखिल भारत हिंदू महासभा ने यह तहरीर दी थी। अखिल भारत हिंदू महासभा ने मांग रखी थी कि अगर नेपाल में फिल्म 'आदिपुरुष' को बैन किया जा सकता है, तो उत्तर प्रदेश सरकार भी फिल्म को बैन करे। फिल्म बैन तो नहीं हुई, लेकिन लोगों ने इसे सिरे से नकार दिया।
Aamir Khan: जब मुंबई दंगों के दौरान शूटिंग करने से कतरा रहे थे आमिर खान, प्रहलाद कक्कड़ ने निकाली थी ये तरकीब
4 of 6
सुल्तान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सलमान खान की फिल्म 'सुल्तान' भी विवादों से अछूती नहीं रही। यूं तो इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया था, लेकिन इसमें महिलाओं को लेकर की गई एक अनुचित टिप्पणी ने खूब सुर्खियां बटोरीं। दरअसल, अभिनेता ने फिल्म के साथ महिलाओं को लेकर एक असंवेदनशील बयान दे दिया था। इस वजह से सलमान खान के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई थी।
Prasanth Varma: कभी एसएस राजामौली से नफरत करते थे प्रशांत वर्मा, 'हनुमान' के निर्देशक का चौंकाने वाला खुलासा
5 of 6
पद्मावत
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावत’ रिलीज के बाद ही विवादों के घेरे में आ गई थी। इस फिल्म को लेकर राजपूत करणी सेना का कहना था कि फिल्म में पद्मिनी और खिलजी के बीच सीन फिल्माए जाने से उनकी भावनाओं को ठेस पहुंची है। साथ ही फिल्म में रानी पद्मावती को भी घूमर डांस करते दिखाया गया है, जबकि राजपूत राजघरानों में रानियां घूमर नहीं करती थीं। फिल्म को राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरात में बैन कर दिया गया था। साथ ही इसे लेकर कई जगहों पर शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
Fighter: 'फाइटर' के विदेशी प्रिंट में मौजूद है 'इश्क थोड़ा दोनों जगह' गाना, नेटिजन्स का भड़का गुस्सा