फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Cannes 2022: कान फेस्टिवल की ज्यूरी में पहली बार शामिल हुईं दीपिका पादुकोण, ये हसीनाएं भी बिखेर चुकी हैं जलवा

Wed, 27 Apr 2022 10:07 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 27 Apr 2022 10:07 PM IST
विज्ञापन
Before Deepika Padukone, Vidya Balan, Aishwarya Rai Sharmila Tagore and Mira Nair also served as jury members at the Cannes Film Festival
दीपिका, विद्या बालन, ऐश्वर्या राय - फोटो : social media

कान फिल्म फेस्टिवल का हिस्सा बनने पर हर कलाकार खुद को गौरवान्वित महसूस करता है, क्योंकि कान फिल्म फेस्टिवल को विश्व स्तर पर सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में से एक के रूप में जाना जाता है। इस बार साल 2022 के ज्यूरी सदस्यों की घोषणा भी की जा चुकी है और बॉलीवुड स्टार के रूप में, दीपिका पादुकोण को 75वें कान फिल्म महोत्सव के लिए जूरी सदस्य के रूप में घोषित किया गया है। हालांकि दीपिका से पहले भी हिंदी सिनेमा की कई अदाकाराओं को कान्स ज्यूरी के सदस्य के रूप में बुलाया जा चुका है। तो चलिए नजर डालते हैं, पिछले कुछ वर्षों में कान्स में ज्यूरी के रूप में सेवाएं दे चुकी भारतीय अभिनेत्रियों पर।

Before Deepika Padukone, Vidya Balan, Aishwarya Rai Sharmila Tagore and Mira Nair also served as jury members at the Cannes Film Festival
Cannes Film Festival

ज्यूरी सदस्यों का ये होता है काम
सबसे पहले ये जान लेते हैं कि कान फिल्म फेस्टिवल ज्यूरी सदस्यों का क्या काम होता है। बता दें कि कान्स में दुनिया भर की फिल्मों का चार मुख्य और आधिकारिक श्रेणियों में प्रदर्शन होता है। जिसके बाद फिल्मों को अवार्ड के लिए चुना जाता है। इन कैटेगरीज में फिल्मों को चयनित करने के लिए ज्यूरी काफी पहले से काम करने लगती है।

Before Deepika Padukone, Vidya Balan, Aishwarya Rai Sharmila Tagore and Mira Nair also served as jury members at the Cannes Film Festival
Aishwarya Rai Bachchan at Cannes - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय
बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में गिनी जाने वाली ऐश्वर्या राय ने अपनी फिल्म 'देवदास' की विशेष स्क्रीनिंग के लिए शेखर कपूर के साथ साल 2002 में कान्स फेस्टिवल में डेब्यू किया था और साल 2003 में उन्होंने ज्यूरी में जगह बनाई थी। ऐसा करने वाली ऐश्वर्या भारतीय महिला अभिनेत्री थीं और तब से अब तक उनका जलवा रेड कार्पेट पर कायम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Before Deepika Padukone, Vidya Balan, Aishwarya Rai Sharmila Tagore and Mira Nair also served as jury members at the Cannes Film Festival
बिद्या वालन कान्स फेस्टिवल - फोटो : insta

विद्या बालन
विद्या बालन बॉलीवुड की एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने लीक से हटकर अपना रास्ता बनाया है। वह एक ऐसी महिला अभिनेत्री हैं, जो फिल्म को अपने दम पर हिट करने की काबिलियत रखती हैं। विद्या बालन ने साल 2013 में कान फिल्म फेस्टिवल में ज्यूरी सदस्य के रूप में काम किया था।

विज्ञापन
Before Deepika Padukone, Vidya Balan, Aishwarya Rai Sharmila Tagore and Mira Nair also served as jury members at the Cannes Film Festival
शर्मिला टैगोर - फोटो : social media

शर्मिला टैगोर
भारत की दिग्गज अदाकारा शर्मिला टैगोर भी कान फेस्टिवल में ज्यूरी सदस्य के रूप में काम कर चुकी हैं। उन्हें साल 2009 में ज्यूरी सदस्ये के रूप में बुलाया गया था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed