{"_id":"658d261ce025009efd08ad03","slug":"before-dunki-shah-rukh-khan-has-done-swades-to-chak-de-india-here-is-the-list-of-his-patriotic-movies-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: 'डंकी' से लेकर 'स्वदेस' तक शाहरुख की इन फिल्मों में दिखा था देशभक्ति का अलग रंग और खास जज्बा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Shah Rukh Khan: 'डंकी' से लेकर 'स्वदेस' तक शाहरुख की इन फिल्मों में दिखा था देशभक्ति का अलग रंग और खास जज्बा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अनुपमा कुमारी
Updated Thu, 28 Dec 2023 03:28 PM IST
सार
'डंकी' चार दोस्तों की कहानी है, जिन्हें भारत से बाहर जाकर एक बेहतर भविष्य बनाना है। ये चारों दोस्त किसी एजेंट के जरिए देश से बाहर चले तो जाते हैं, लेकिन अपने देश लौटने के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, 'डंकी' फिल्म इसी सफर की कहानी है। इसके पहले भी शाहरुख खान देशभक्ति के अलग-अलग रंगों वाले किरदार में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 7
शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वर्ष 2023 को अगर किसी एक सितारे ने अपने नाम किया है तो वे शाहरुख खान हैं। इस साल उनकी एक नहीं, बल्कि तीन फिल्में रिलीज हुई हैं। सबसे पहले उनकी फिल्म 'पठान' रिलीज हुई थी। फिर 'जवान' और अब 'डंकी' भी सिनेमाघरों में आ चुकी है। 'पठान' और 'जवान' दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने में कामयाब रही हैं। 'डंकी' को लेकर भी दर्शकों में उत्साह बना हुआ है। शाहरुख खान के अलावा, इस फिल्म में विक्की कौशल और तापसी पन्नू भी हैं।
2 of 7
डंकी
- फोटो : सोशल मीडिया
डंकी
यह फिल्म चार दोस्तों की कहानी है, जिन्हें भारत से बाहर जाकर एक बेहतर भविष्य बनाना है। ये चारों दोस्त किसी एजेंट के जरिए देश से बाहर चले तो जाते हैं, लेकिन अपने देश लौटने के लिए उन्हें किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है, 'डंकी' फिल्म इसी सफर की कहानी है। इसके पहले भी शाहरुख खान देशभक्ति के अलग-अलग रंगों वाले किरदार में नजर आ चुके हैं। आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।
3 of 7
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी
- फोटो : सोशल मीडिया
फिर भी दिल है हिंदुस्तानी
इस लिस्ट में शाहरुख खान की फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' का नाम सबसे पहले नंबर पर आता है। 21 जनवरी 2000 को गणतंत्र दिवस के मौके पर अजीज मिर्जा के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज किया गया था। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जूही चावला अहम किरदार में दिखे थे। फिल्म 'फिर भी दिल है हिंदुस्तानी' की कहानी दो पत्रकारों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक ऐसे इंसान को इंसाफ दिलवाने की कोशिश करते हैं, जिसकी बेटी का दुष्कर्म हुआ है। फिल्म में पत्रकार का किरदार निभा रहे सच्चाई के लिए पूरी सिस्टम से अकेले लड़ते दिखाई देते हैं। लोगों को उनकी यह फिल्म काफी पसंद आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
स्वदेस
- फोटो : सोशल मीडिया
स्वदेस
वर्ष 2004 में शाहरुख खान एक और फिल्म 'स्वदेस' में नजर आए थे, जिसकी कहानी भी भारत के गांवों की कहानी से जुड़ी थी। फिल्म में शाहरुख खान 'नासा' के वैज्ञानिक मोहन के किरदार में दिखे थे। मोहन अमेरिका से अपने गांव आता है और फिर वहीं का होकर रह जाता है। उसके गांव में बिजली नहीं है, पानी की भी समस्या है। मोहन गांव के लोगों की मदद करने का फैसला लेता है। शाहरुख खान की इस फिल्म को देखने के बाद पता चलता है कि देशभक्ति के कितने अलग रंग और जज्बात हो सकते हैं। सिर्फ सीमा पर जाकर ही हम देशभक्ति नहीं दिखा सकते, बल्कि अपने हिस्से की जिम्मेदारी निभाना भी देशभक्ति है।
विज्ञापन
5 of 7
चक दे इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
चक दे इंडिया
'चक दे इंडिया' में शाहरुख खान ने हॉकी टीम के कोच कबीर खान का किरदार निभाया था। पुरुष हॉकी टीम के कोच कबीर खान को सजा के तौर लड़कियों की हॉकी टीम का कोच बना दिया जाता है। यह उन लड़कियों की हॉकी टीम है, जिसने आज तक कोई भी मैच नहीं जीता है। अब कबीर खान के सामने यह चुनौती होती है कि लड़कियों को कैसे मोटिवेट करें, जिससे उनकी टीम एक विजेता टीम बने। शाहरुख खान की इस फिल्म का डायलॉग '70 मिनट है तुम्हारे पास' आज भी लोगों को याद है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।