ऋतिक रोशन की फाइटर भारत के हर कोने में पसंद की जा रही है। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले वीकएंड में 116 करोड़ से अधिक की कमाई करने में सफल रही है। फिल्म को लेकर दर्शकों के पॉजिटिव रिस्पॉन्स से फाइटर की पूरी टीम काफी खुश है। हालांकि, इस फिल्म से पड़ोसी पाकिस्तान को मिर्ची लग गई है। हानिया आमिर और अदनान सिद्दिकी समेत कई कलाकारों ने फिल्म की आलोचना की है। ऐसा पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान को किसी भारतीय फिल्म से दिक्कत हुई है। इससे पहले भी कई फिल्मों पर पड़ोसी देश ने अलग-अलग वजह बताकर आपत्ति जताई या फिर उसे बैन किया है। आइए जानते हैं...
Films: इन भारतीय फिल्मों से पाकिस्तान को हुई दिक्कत, लिस्ट में ऋतिक रोशन की फाइटर भी शामिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलिया भट्ट स्टारर फिल्म राजी 1971 के युद्ध के दौरान पाकिस्तान में तैनात एक भारतीय जासूस की कहानी दर्शाती है। फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। मेघना गुलजार के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से अधिक का कारोबार करने में सफल रही थी। हालांकि, इसकी कहानी की वजह से फिल्म को पाकिस्तान में प्रतिबंधित कर दिया गया था।
जॉन अब्राहम की हिट फिल्मों में परमाणु का नाम भी शामिल है। इसमें परमाणु परीक्षण को पर्दे पर दिखाया गया है। फिल्म में दिखाई गईं ऐतिहासिक घटनाओं की वजह से इसे पाकिस्तान में बैन का सामना करना पड़ा था।
यात्रियों को आतंकवादियों से बचाने के लिए अपनी जान देने वाली फ्लाइट अटेंडेंट नीरजा भनोट की बहादुरी भरी कहानी ने दुनियाभर को प्रभावित किया था। हालांकि,फिल्म की रिलीज के बाद पाकिस्तान की ओर से कहा गया कि इससे उनके देश की छवि को खराब करने की कोशिश की गई है। इसके बाद इस फिल्म को वहां बैन कर दिया गया।
सनी देओल की गदर और उसकी सीक्वल ने बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई की थी। हाल ही में रिलीज हुई गदर ने टिकट खिड़की पर 500 करोड़ का कारोबार करने में कामयाबी हासिल की थी। यह दोनों ही फिल्में भारत-पाकिस्तान पर आधारित हैं। इस फिल्म को वहां बैन कर दिया गया था।
Ashok Saraf: दिग्गज मराठी अभिनेता अशोक सराफ को मिलेगा 'महाराष्ट्र भूषण', मुख्यमंंत्री एकनाथ शिंदे ने किया एलान