{"_id":"60af7bb58ebc3e6dc158b2d8","slug":"before-karishma-kapoor-yash-chopra-offered-dil-to-pagal-hai-to-these-5-actresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इत्तेफाक: इस किरदार को निभाकर सुपरस्टार बन गईं थीं करिश्मा कपूर, पांच हीरोइनों ने किया था इनकार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इत्तेफाक: इस किरदार को निभाकर सुपरस्टार बन गईं थीं करिश्मा कपूर, पांच हीरोइनों ने किया था इनकार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Thu, 27 May 2021 04:35 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
रोमांटिक किंग यश चोपड़ा ने साल 1997 में एक सुपर-डुपर हिट फिल्म बनाई थी जिसका नाम था 'दिल तो पागल है।' शायद अब आप समझ गए होंगे और यदि नहीं तो चलिए याद दिला देते हैं। फिल्म में शाहरुख खान, माधुरी दीक्षित और करिश्मा कपूर लीड रोल में नजर आए थे। वहीं अक्षय कुमार ने कैमियो किया था। डांस, म्यूजिक और रोमांस से लबरेज इस फिल्म ने दर्शकों को फिर से प्यार करना सिखा दिया था। उस साल फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। लेकिन कम ही लोग जानते होंगे कि करिश्मा से पहले इस फिल्म का ऑफर पांच अभिनेत्रियों को दिया गया था और पांचों ने ही रिजेक्ट कर दिया। उसके बाद करिश्मा को यह रोल मिला और रातों-रात उन्हें एक अलग ही पहचान मिल गई। ऐसे ही बहुत से किस्से और रोचक कहानियां इस फिल्म से जुड़े हैं जिन्हें सुनकर शायद आप भी हैरान हो जाएंगे। आइए डालते हैं एक नजर ...
2 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : सोशल मीडिया
इस फिल्म में करिश्मा कपूर दूसरी लीड अभिनेत्री थीं। फिल्म में बेहतरीन काम के लिए करिश्मा को पहला नेशनल अवॉर्ड मिला था। लेकिन करिश्मा से पहले यश चोपड़ा ने पांच अभिनेत्रियों को यह रोल ऑफर किया था। इसमें पहली जूही चावला, दूसरी मनीषा कोईराला, तीसरी उर्मिला मतोंडकर, चौथी रवीना टंडन और आखिर में काजोल ने भी ये रोल रिजेक्ट कर दिया था। उसके बाद करिश्मा को यह रोल मिला और उन्होंने हां कर दी।
3 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसा ही कुछ माधुरी दीक्षित के रोल के साथ भी हुआ था। इस रोल के लिए यश चोपड़ा श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। लेकिन उस समय श्रीदेवी और बोनी कपूर की शादी हुई थी। इसके चलते श्रीदेवी ने मना कर दिया और माधुरी को यह रोल मिल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : सोशल मीडिया
ये पहली और आखिरी फिल्म थी जिसमें शाहरुख खान और करिश्मा कपूर एक साथ नजर आए थे। इसके बाद दोनों फिल्म 'शक्ति द पॉवर' में भी साथ नजर आए लेकिन फिल्म में शाहरुख का कैमियो रोल था। ये फिल्म माधुरी दीक्षित और करिश्मा के लिए बड़ी हिट साबित हुई थी। इससे पहले दो साल से माधुरी हिट फिल्म का इंतजार कर रही थीं। इसके अलावा अक्षय और माधुरी की भी ये पहली फिल्म थी जिसमें उन्होंने साथ काम किया।
विज्ञापन
5 of 5
दिल तो पागल है
- फोटो : सोशल मीडिया
'दिल तो पागल है' से पहले फिल्म के कई नाम रखे गए थे। जैसे 'मैंने तो मोहब्बत कर ली' और 'मोहब्बत कर ले'। लेकिन आखिर में 'दिल तो पागल है' रखा गया। म्यूजिक के मामले ये फिल्म यश चोपड़ा के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी। इस फिल्म के लिए म्यूजिक डायरेक्टर उत्तम सिंह ने यश चोपड़ा को लगभग 100 धुनें सुनाई थीं। जिसमें से यश चोपड़ा ने फाइनल की और उसी पर गाने बने और फिल्म के गाने आज भी सुपरहिट हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।