फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

खुलासा: बेटी मसाबा के जन्म के दौरान आर्थिक तंगी से जूझ रही थीं नीना गुप्ता, नहीं थे डिलीवरी के भी पैसे

Thu, 27 May 2021 03:29 PM IST
दीपाली श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Thu, 27 May 2021 03:29 PM IST
विज्ञापन
Neena Gupta Reveals In Her Autobiography She Didn't Have Rupees For Her Operation When Pregnant With Masaba Gupta
नीना गुप्ता और मसाबा गुप्ता - फोटो : Instagram

बॉलीवुड एक्ट्रेस नीना गुप्ता अपने अभिनय के अलावा बेबाक अंदाज के लिए भी मशहूर हैं और इन दिनों अपनी ऑटोबायोग्राफी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। एक्ट्रेस की ऑटोबायोग्राफी का नाम है 'सच कहूं तो।' इस किताब में उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेशनल दोनों के बारे में कई खुलासे किए हैं। नीना गुप्ता अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहीं और इस किताब में उन्होंने खुलासा किया है कि बेटी मसाबा के जन्म के समय उनके पास पैसे नहीं थे। बता दें, नीना गुप्ता वेस्टइंडीज के मशहूर क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में रह चुकी हैं। रिचर्ड्स से अभिनेत्री को बेटी मसाबा गुप्ता है। अभिनेत्री ने बताया है कि जब वो प्रेग्नेंट थीं तो आर्थिक तंगी से गुजर रही थीं। मसाबा के जन्म के समय उनके लिए ऑपरेशन कराना भी मुश्किल हो गया था। इसके अलावा भी उन्होंने खुलासे किए हैं, जो हम आपको बताने जा रहे हैं।

Neena Gupta Reveals In Her Autobiography She Didn't Have Rupees For Her Operation When Pregnant With Masaba Gupta
नीना गुप्ता - फोटो : Instagram

पिछले साल लॉकडाउन के दौरान नीना गुप्ता ने अपनी ऑटोबायोग्राफी लिखी है, जिसकी प्री-बुकिंग अमेजॉन पर शुरू हो चुकी है। इस किताब में उन्होंने अपनी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए हैं, जिसमें से एक बेटी मसाबा के जन्म के समय का है। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Masaba (@masabagupta)

Neena Gupta Reveals In Her Autobiography She Didn't Have Rupees For Her Operation When Pregnant With Masaba Gupta
नीना गुप्ता, मसाबा गुप्ता - फोटो : instagram/masabagupta

नीना गुप्ता ने किताब के जरिए बताया है कि वह मसाबा को नॉर्मल डिलीवरी के जरिए ही जन्म दे सकती थी। इसमें केवल 2000 रुपये का खर्चा था और अभिनेत्री के खाते में इतने ही रुपये मौजूद थे। उनके लिए ऑपरेशन करवाना काफी मुश्किल था क्योंकि इसमें लगभग 10,000 रुपये का खर्चा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Neena Gupta Reveals In Her Autobiography She Didn't Have Rupees For Her Operation When Pregnant With Masaba Gupta
नीना गुप्ता, विवियन रिचर्ड्स - फोटो : Social media

एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे उनकी डिलीवरी से कुछ दिन पहले ही रकम टैक्स रिम्बर्समेंट के तौर पर उन्हें 9,000 रुपये मिले थे। जिसके बाद उनके बैंक खाते में 12,000 रुपये हो गए और तब उन्होंने अपना ऑपरेशन करवाया था। बता दें, नीना गुप्ता ने सिंगल मदर के तौर पर मसाबा की परवरिश की है। वहीं विव रिचर्ड्स के साथ नीना गुप्ता का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका और उनका ब्रेकअप हो गया था।

विज्ञापन
Neena Gupta Reveals In Her Autobiography She Didn't Have Rupees For Her Operation When Pregnant With Masaba Gupta
विवेक मेहरा, नीना गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2008 में नीना गुप्ता ने लगभग 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। नीना और विवेक मेहरा की मुलाकात लंदन से मुंबई की एक फ्लाइट के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। नीना की पहले से एक बेटी थी मसाबा, लेकिन विवेक को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ा। हालांकि, शादी के बाद भी दोनों दो अलग-अलग शहरों में रहते हैं। लेकिन पिछले दिनों अभिनेत्री ने बताया था कि लॉकडाउन में उन्हें विवेक के साथ वक्त बिताने का मौका मिला और वो दोनों पहली बार पति-पत्नी की तरह रहे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed