फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

किस्सा: सिलसिला के लिए परवीन बाबी और स्मिता पाटिल थीं यश चोपड़ा की पहली पसंद, फिर अमिताभ के कहने पर हुई रेखा-जया की एंट्री

Thu, 27 May 2021 02:58 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Thu, 27 May 2021 02:58 PM IST
विज्ञापन
Smita-Parveen, the original choice for Yash Chopra's Silsila  but amitabh bachchan ask for rekha and jaya bachchan
सिलसिला - फोटो : सोशल मीडिया

यश चोपड़ा ने बॉलीवुड को कई यादगार फिल्में दी हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा के अंदर रोमांस की एक नई परिभाषा को गढ़ा। वक्त के साथ उन्होंने दर्शकों की नब्ज को समझा और फिर एक के बाद एक ऐसी फिल्मों का निर्माण किया जो बॉलीवुड के सुनहरे इतिहास में दर्ज होती चली गईं। अमिताभ बच्चन, रेखा और जया बच्चन की मुख्य भूमिका वाली ये फिल्म अपनी कास्टिंग की वजह से सबसे ज्यादा चर्चा में रही। रेखा, जया और अमिताभ को एक फिल्म में लाने का मुश्किल काम यश चोपड़ा ने अंजाम दिया। ये फिल्म व्यवसायिक तौर पर ज्यादा नहीं चली लेकिन इसके गीत बड़े लोकप्रिय साबित हुए। यश चोपड़ा ने फिल्म को हिट कराने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी। मगर सबको चौंकाते हुए सिलसिला बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर पड़ी। इस फिल्म में रेखा और जया को बाद में लिया गया था क्योंकि ये दोनों इस फिल्म की अदाकारा के रूप में पहली पसंद नहीं थीं। इस फिल्म के लिए पहली पसंद थीं परवीन बाबी और स्मिता पाटिल। 

Smita-Parveen, the original choice for Yash Chopra's Silsila  but amitabh bachchan ask for rekha and jaya bachchan
यश चोपड़ा - फोटो : अमर उजाला आर्काइव, मुंबई

दरअसल, यश चोपड़ा रेखा और जया से पहले स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को साइन कर चुके थे। जिनमें से स्मिता को जया का और परवीन को रेखा वाला रोल करना था। उन दिनों अमिताभ बच्चन के साथ परवीन की जोड़ी काफी सुपरहिट जा रही थी, लेकिन कुछ फिल्मों में स्मिता पाटिल को भी अमिताभ के साथ बिग बी के फैंस ने काफी पसंद किया था। ऐसे में उन दोनों को हटाकर रेखा और जया को इस मूवी में लाने के पीछे की बड़ी दिलचस्प कहानी है।

Smita-Parveen, the original choice for Yash Chopra's Silsila  but amitabh bachchan ask for rekha and jaya bachchan
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

इस फिल्म के लिए जब यश चोपड़ा अपनी दोनों एक्ट्रेस के तौर स्मिता पाटिल और परवीन बाबी को फाइनल करके अमिताभ बच्चन को ये बात बताने गए, तो अमिताभ ने पूछा कि क्या ये आपकी आइडियल कास्टिंग है? ऐसे में यश चोपड़ा ने मन की बात कह ही डाली। हालांकि उनको पता था कि इससे अमिताभ नाराज भी हो सकते हैं। चोपड़ा साहब हिम्मत करके बोले, 'मैं तो जया और रेखा को साइन करना चाहता था', तो अमिताभ ने एक लंबा पॉज लिया और बोले कि मुझे कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन उन लोगों को राजी आपको करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smita-Parveen, the original choice for Yash Chopra's Silsila  but amitabh bachchan ask for rekha and jaya bachchan
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की शूटिंग से पहले यश चोपड़ा ने रेखा और जया बच्चन से यह वादा लिया था कि शूटिंग के वक्त दोनों के बीच सब कुछ ठीक रहेगा। ऐसा हुआ भी, शूट के दौरान रेखा और जया बच्चन ने निर्देशक को दिया अपना वादा निभाया। रेखा और अमिताभ की बात करें तो, दोनों की पहली मुलाकात दो अंजाने फिल्म के सेट पर हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो इसी फिल्म से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ने लगीं। दोनों की जोड़ी कई फिल्मों में दिखी। दर्शकों ने इस जोड़ी को खूब प्यार दिया।

विज्ञापन
Smita-Parveen, the original choice for Yash Chopra's Silsila  but amitabh bachchan ask for rekha and jaya bachchan
रेखा-अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सुहाग, मुकद्दर का सिकंदर, राम बलराम, जैसी फिल्मों में रेखा और अमिताभ ने साथ काम किया। जहां अफेयर की खबरें चारो ओर फैल रही थीं वहीं अमिताभ इस पर चुप्पी साधे हुए थे। उन्होंने कभी भी खुल कर इस रिश्ते को कबूल नहीं किया। लेकिन रेखा उनका ध्यान खींचने के लिए कुछ न कुछ करती रहती थीं। ऐसे ही रेखा ने एक बड़ा कदम उठाया.1984 में 'फिल्मफेयर' को दिए एक इंटरव्यू के दौरान रेखा ने बड़ा खुलासा किया। उन्होंने कहा कि किसी को इसकी फिक्र नहीं कि मैं क्या चाहती हूं। मैं तो दूसरी औरत हूं न।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed