बॉलीवुड में 'हीमैन' के नाम से मशहूर धर्मेंद्र ने हिंदी सिनेमा में अपना अहम योगदान दिया है। उनकी फिल्में एक से बढ़कर एक रही हैं और उनके फैंस आज भी उनपर प्यार लुटाते हैं। धर्मेंद्र भी अपने फैंस से काफी प्यार करते हैं और आएदिन कोई ना कोई खास पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। धर्मेंद्र बीच-बीच में पोस्ट के जरिए ही अपने फैंस का हाल-चाल भी पूछते रहते हैं। धर्मेंद्र पिछले साल से ही अपने फॉर्महाउस पर समय बिता रहे हैं और वहां पर फल, सब्जी से लेकर कई चीजों की खेती भी धर्मेंद्र करवाते हैं। फैंस के साथ उन्होंने कई बार अपने खेत की तस्वीरें साझा कीं थी। अब धरम पाजी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से अपना पसंदीदा गाना गाते हुए वीडियो फैंस के साथ साझा किया है। इसके साथ ही मजेदार कैप्शन भी लिखा है, जिस पर उनके फैंस लगातार कमेंट कर रहे हैं।
वीडियो: धर्मेंद्र ने गुनगुनाया अपना पसंदीदा गाना, लिखा- कोरोना वायरस के डर से नहीं गा रहा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शेयर किए गए वीडियो में धर्मेंद्र एक सोफे पर बैठकर गाना गुनगुना रहे हैं, जिसके बोल है 'ऐ दिल मुझे ऐसी जगह ले चल जहां कोई ना हो।' वीडियो के बैकग्राउंड में अभिनेता दिलीप कुमार की फिल्म 'आरजू' का ये मशहूर गाना बज भी रहा है।
अभिनेता धर्मेंद्र ने ये वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'कोरोना वायरस से डर के नहीं गा रहा, हालात को ऐसे ही हैं। तलत की मीठी आवाज में दिलीप साहब पर 'आरजू' में फिल्माया गया ये मेरा सबसे पसंदीदा गाना है।' धरम पाजी का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसके पहले अभिनेता ने एक्ट्रेस साधना को याद करते हुए उनके साथ एक तस्वीर शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में उन्होंने लिखा था, 'साधना, एक बेहतरीन आर्टिस्ट और शानदार इंसान। अफसोस है कि मैं उनके साथ सिर्फ एक ही फिल्म में काम कर पाया।'
कुछ दिनों पहले धरम पाजी ने फैंस से अपना ख्याल रखने की अपील थी और कहा था, 'मैं रोजाना न्यूज सुनता हूं और मुझे बहुत दुख होता है। मैं प्रार्थना करता हूं कि ये बीमारी जल्द ही खत्म हो जाए। आप सभी अपना ध्यान रखें सभी नियमों का पालन करें जो आपको बताए जा रहे हैं। मेरी प्रार्थनाएं आपके साथ है कोरोना आपको छू भी नहीं पाएगा। सब ठीक हो जाएगा। लव यू।'