फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ardh: इन अभिनेताओं ने की थी फिल्मों में ट्रांसजेंडर बनने की शुरुआत, एक एक्टर को तो मिल चुका है सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का अवॉर्ड

Fri, 20 May 2022 06:23 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Fri, 20 May 2022 06:23 PM IST
विज्ञापन
Before rajpal yadav these bollywood actors already played transgender role in film
ट्रांसजेंडर बने अभिनेता - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड फिल्मों में हीरो और हीरोइन के किरदार तो खूब पसंद किए जाते हैं, लेकिन कई बार कुछ किरदार ऐसे भी होते हैं जो लीड कैरेक्टर से भी ज्यादा पसंद किए जाते हैं। इसके लिए अभिनेता लीक से हटकर किरदार निभाने के लिए भी तैयार रहते हैं। हाल ही में हिंदी फिल्मों के मशहूर कॉमेडियन राजपाल यादव की फिल्म 'अर्ध' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इस फिल्म में वह शिव नाम के शख्स का किरदार निभाएंगे। राजपाल यादव के अलावा इस फिल्म में रुबीना दिलैक, हितेश तेजनावी और कुलभूषण खरबंदा भी नजर आएंगे। मुंबई जैसे बड़े शहर में गुजर-बसर करने के लिए शिवा (राजपाल यादव) अपनी पत्नी (रुबीना दिलैक) की मदद ट्रांसजेंडर पार्वती होने का दिखावा करने लगता है। इस फिल्म के जरिए पलाश मुच्छल डायरेक्शन में डेब्यू कर रहे हैं। 10 जून को जी5 पर स्ट्रीम हो रही अर्ध में कॉमेडी, एक्शन सब देखने को मिलेगा। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि फिल्मों में किन्नर बनने की शुरुआत कब से हुई थी और कौन-कौन से अभिनेता इससे पहले ये किरदार निभा चुके हैं।

Before rajpal yadav these bollywood actors already played transgender role in film
निर्मल पांडे - फोटो : सोशल मीडिया

निर्मल पांडे
साल 1996 में अमोल पालेकर द्वारा निर्देशित फिल्म दायरा हिंदी सिनेमा की जबरदस्त फिल्मों में गिनी जाती है। अभिनेता निर्मल पांडे ने इस फिल्म में एक किन्नर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनका अभिनय इतना शानदार था कि उन्हें 1997 में फ्रांस में बेस्ट एक्टर वैलेंटी अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार पाने वाले निर्मल पांडे विश्व के पहले अभिनेता थे।

Before rajpal yadav these bollywood actors already played transgender role in film
आरिफ जकारिया - फोटो : सोशल मीडिया

आरिफ जकारिया
बहुत कम ही लोगों को पता होगा कि आरिफ जकारिया ने 1997 में रिलीज हुई फिल्म दर्मियां में एक किन्नर का रोल किया था। इस फिल्म का निर्देशन कल्पना लाजमी ने किया था। इस फिल्म में दिखाया गया था कि एक किन्नर के बच्चे की परवरिश कैसे होती है और उसे किन परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before rajpal yadav these bollywood actors already played transgender role in film
सदाशिव अमरापुरकर - फोटो : सोशल मीडिया

सदाशिव अमरापुरकर
महेश भट्ट के निर्देशन में साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'सड़क' में सदाशिव अमरापुरकर ने एक ट्रांसजेंडर की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में उनका अभिनय इतना शानदार था कि कहा जाता है कि 'सड़क' के बाद लोग असल जिंदगी में भी अभिनेता से डरने लगे थे। सड़क के लिए सदाशिव को बेस्ट निगेटिव कैरेक्टर के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिल चुका है।

विज्ञापन
Before rajpal yadav these bollywood actors already played transgender role in film
परेश रावल - फोटो : सोशल मीडिया

परेश रावल
1998 में महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म तमन्ना में परेश रावल ने किन्नर का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उनकी एक्टिंग ने सबके रोंगटे खड़े कर दिए थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed