{"_id":"5ac43f914f1c1bcd618b55a1","slug":"before-releasing-salman-khan-film-race-3-collect-300-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रिलीज से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई सलमान खान की 'रेस 3', जानिए कैसे?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रिलीज से पहले ही 300 करोड़ क्लब में शामिल हुई सलमान खान की 'रेस 3', जानिए कैसे?
Wed, 04 Apr 2018 08:34 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 04 Apr 2018 08:34 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Salman Khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान एक बार फिर से ‘रेस 3’ के जरिए सिल्वर स्क्रीन पर जबरदस्त स्टंट करते हुए नजर आने वाले हैं। ‘रेस’ फ्रेंचाइजी की पहली दोनों फिल्मों में भी मजेदार एक्शन सीक्वेंस की भरमार थी अब इस फिल्म में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा। सलमान खान स्टारर रेस 3 साल 2018 की सबसे बड़ी फिल्मों में शामिल है। रेस 3 का निर्देशन रेमो डिसूजा कर रहे हैं।
2 of 5
race 3
फिल्म की शूटिंग अभी चल रही है। इस बीच खबर आई है कि रेस 3 के निर्माता फिल्म की थियेट्रिकल राइट्स 150 करोड़ में बेचना चाहते हैं। एक सूत्र के अनुसार, सलमान खान की पिछली फिल्म टाइगर जिंदा है के थियेट्रिकल राइट्स लगभग 130 करोड़ में बिके थे।
3 of 5
Race 3
वहीं, जब सलमान का नाम रेस 3 से जुड़ा तो इस फिल्म के निर्माता इस आंकड़े को बढ़ाते हुए 150 करोड़ तक ले जाना चाहते हैं। खबरों की मानें तो रेस 3 की सैटेलाइट राइट्स के लिए एक चैनल ने 75 करोड़ का ऑफर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan race 3
अब देखना यह है कि निर्माता इसके आकंड़े में भी उछाल देखना चाहते हैं इसलिए सैटेलाइट राइट्स को भी 150 करोड़ में बेचा जाएगा। ऐसे में रिलीज से पहले ही रेस 3 के नाम नया रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा।
विज्ञापन
5 of 5
Race 3 poster
‘रेस 3’ में सलमान खान के अलावा, बॉबी देओल, अनिल कपूर, जैकलिन फर्नांडिस, डेजी शाह, शाकिब सलीम और फ्रेडी दारूवाला भी नजर आएंगे। ये फिल्म इसी साल 15 जून को रिलीज हो रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।