बॉलीवुड अभिनेत्री तापसी पन्नू इन दिनों अपनी निजी जिंदगी की वजह से चर्चा में हैं। इन दिनों वह मालदीव में अपनी बहनों के साथ छुट्टियां बिता रही हैं। वहीं तापसी पन्नू के साथ डेनमार्क के मशहूर बैडमिंटन खिलाड़ी और ओलंपिक मेडलिस्ट मैथियास बोए भी नजर आए हैं। इसके बाद से मीडिया में ऐसी खबरें हैं कि तपासी पन्नू, मैथियास बोए को डेट कर रही हैं। याद दिला दें कि यह है कि यह पहली बार नहीं है जब किसी विदेशी के साथ किसी अभिनेत्री का नाम जुड़ रहा हो। इससे पहले बॉलीवुड की कई अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने विदेशी ब्वॉयफ्रेंड को न केवल डेट किया बल्कि कुछ ने तो उनके साथ शादी तक की है। एक नजर ऐसी ही अभिनेत्रियों पर.....
विदेशियों को इन पांच अभिनेत्रियों ने किया डेट, अब चर्चा में हैं तापसी पन्नू का नाम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका आप्टे
वेब सीरीज और फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों के जीतने वालीं राधिका आप्टे ने अपना जीवन साथी विदेशी चुना। बहुत ही कम लोगों को पता है कि इंडस्ट्री में आने से पहले ही राधिका शादीशुदा थीं। उन्होंने साल 2012 में यूके बेस्ड म्यूजिशियन बेनेडिक्ट टेलर से शादी की थी। 2011 में दोनों की पहली मुलाकात हुई थी जब राधिका कंटेम्पररी डांस सीखने लंदन गई थीं।
प्रीति जिंटा
साल 2016 में प्रीति जिंटा ने 41 साल की उम्र में 10 साल छोटे विदेशी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से गुपचुप तरीके से शादी की थी। जीन गुडइनफ पेशे से बिजनेसमैन हैं। प्रीति जिंटा की शादी की खबर तब सामने आई थी जब सारे रीति रिवाज पूरे हो चुके थे। शादी की सभी रस्में लॉस एंजिल्स में हुई थीं।
सेलिना जेटली
'नो एंट्री', 'अपना सपना मनी मनी' और 'खेल' सहित बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकीं सेलिना जेटली ने दुबई के होटल व्यवसायी पीटर हॉग के साथ 2011 में शादी की। पीटर और उनकी मुलाकात पहली बार दुबई में हुई थी। सेलिना उस वक्त दुबई में भारतीय फैशन ब्रांड के स्टोर को लॉन्च करने गई थीं।
श्रिया सरन
इन्होंने अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म 'दृश्यम' में काम किया था। श्रिया सरन ने रूसी ब्वॉयफ्रेंड से शादी की है। उन्होंने अपनी शादी राजस्थान के एक पैलेस में की। श्रिया सरन साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। 'दृश्यम' में उन्होंने अजय देवगन की पत्नी का किरदार निभाया था।