{"_id":"5c091670bdec22416175aa70","slug":"before-the-shooting-the-story-of-sacred-games-2-is-leak","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शूटिंग से पहले 'सेक्रेड गेम्स-2' की कहानी Leak, सैफ और नवाज ऐसे बढ़ाएंगे ट्विस्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शूटिंग से पहले 'सेक्रेड गेम्स-2' की कहानी Leak, सैफ और नवाज ऐसे बढ़ाएंगे ट्विस्ट
Thu, 06 Dec 2018 06:04 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला डॉट कॉम
Updated Thu, 06 Dec 2018 06:04 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
Sacred Games
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की सबसे चर्चित सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' के पार्ट टू की कहानी शूटिंग शुरू होते ही लीक हो गई है। इसके पहले भाग में लोगों ने बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी, राधिका आप्टे और सैफ अली खान के किरदारों को खूब सराहा है। बता दें 'सेक्रेड गेम्स-2 शूटिंग के लिए अनुराग कश्यप, नवाजुद्दीन और उनकी पूरी टीम ने केन्या (नैरोबी) में शूटिंग शुरू कर दी है।
2 of 4
Sacred Games
नवाज इस सीरीज में गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के रुप में अपनी भूमिका को दोहराएंगे। केन्या में 'सेक्रेड गेम्स-2 की शूटिंग के लिए 50 दिनों का शेड्यूल तय किया गया है। पहली सीरीज गैंगस्टर गणेश गायतोंडे के जेल से बाहर निकने के बाद खत्म हुआ थी। जिसके बाद गायतोंडे केन्या पहुंच जाता है। वहीं 'सेक्रेड गेम्स-2 में मुंबई में सरताज और केन्या में गायतोंडे की जिंदगी को दिखाया जाएगा।
3 of 4
Sacred Games
कहानी को इस बार अंडरवर्ल्ड से जोड़ा जाएगा। मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष इस सीरिज में नजर आएंगी। सूत्रों की मानें तो सीजन 2 में अमृता सुभाष ,अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी का साथ देती नजर आएंगी। सीरीज की कहानी में उनका अहम रोल रहने वाला है। एल्नाज नौरोजी इस बार भी जोया का रोल निभाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sacred games
- फोटो : twitter
बहरहाल सैफी अली खान दक्षिण मुंबई में पुलिस ऑफिसर सरताज सिंह के किरदार की शूटिंग कर रहे हैं। बता दें कि मराठी अभिनेत्री अमृता सुभाष दूसरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ पर्दे पर दिखाई देंगी, इससे पहले यह दोनों साल 2016 में आई फिल्म रमन राघव में नजर आए थे। इस फिल्म में अमृता ने नवाज की बहन का किरदार निभाया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।