{"_id":"5c9b4507bdec2214065a5a8b","slug":"before-wedding-with-arjun-kapoor-malaika-arora-spotted-outside-clinic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"शादी की तारीख तय होने की अटकलों के बीच क्लीनिक के बाहर दिखीं मलाइका, देखिए तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी की तारीख तय होने की अटकलों के बीच क्लीनिक के बाहर दिखीं मलाइका, देखिए तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Wed, 27 Mar 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Malaika Arora
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) और अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) ने अपने रिश्ते के बारे में कभी भी खुलकर बात नहीं की। हालांकि इशारों-इशारों में दोनों अपने प्यार का कई बार सोशल मीडिया पर कर चुके हैं। वहीं अब ऐसी अकटलें तेज हो गई हैं कि मलाइका और अर्जुन कपूर की शादी की तारीख तय हो चुकी है। कहा जा रहा है कि यह कपल 19 अप्रैल को शादी करेगा। शादी की तारीख की अटकलों के बीच मलाइका क्लीनिक के बाहर स्पॉट हुईं।
2 of 5
Malaika Arora
- फोटो : twitter
हमेशा की तरह मलाइका कैजुअल लुक में कूल नजर आ रही थीं। मलाइका ने ग्रे कलर का प्रिटेंड ड्रेस पहना हुआ था। गॉगल्स और बन उन पर काफी जंच रहा था। मलाइका क्लीनिक के बाहर कार से उतरते और बैठते देखी गईं। तस्वीरों में वह खुश नजर आ रही हैं। शादी की तारीख से पहले मलाइका का इस तरह क्लीनिक जाना कई तरफ इशारे करता है।
3 of 5
Arjun Kapoor Malaika Arora
- फोटो : instagram
कई दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि मलाइका और अर्जुन गुपचुप शादी की तैयारियां कर रहे हैं। कहा जा रहा है कि शादी में मलाइका का गर्ल गैंग के अलावा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह शामिल हो सकते हैं। हालांकि शादी को लेकर कपूर खानदान या फिर मलाइका और अर्जुन की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।
मलाइका और अर्जुन के रिश्ते को लेकर प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर पहले ही खुलासा कर चुकी थीं। यह दोनों करण जौहर के शो कॉफी विद करण में पहुंची थीं। जहां पर दोनों ने मलाइका और अर्जुन के रिश्ते का सच बताया था। इस चैट शो में होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका के रिश्ते पर सवाल पूछते हैं। चैट शो में दिखाया गया है कि प्रियंका इन दोनों के रिश्ते पर मुहर लगाती हैं तो वहीं करीना हां में जवाब देती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Priyanka Chopra, Kareena Kapoor
- फोटो : social media
शो में जब होस्ट करीना और प्रियंका से अर्जुन और मलाइका की शादी के बारे में पूछते हैं तो दोनों चुप हो जाती हैं। मलाइका और अर्जुन के अफेयर की खबरें अरबाज से तलाक के बाद ही आने लगी थीं। यहां तक कि मलाइका हाल ही में बेटे अरहान के साथ अर्जुन के साथ लंच डेट पर भी गई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।