सब्सक्राइब करें

Bollywood: क्रिकेटर्स का बॉलीवुड से रहा है गहरा नाता, इन अभिनेत्रियों ने खिलाड़ियों को बनाया अपना हमसफर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 18 Nov 2023 05:10 PM IST
विज्ञापन
Before world cup 2023 Finals know Bollywood actresses who married cricketers Anushka Sharma to Athiya Shetty
बॉलीवुड फिल्में - फोटो : अमर उजाला

भारत में अधिकांश आबादी के मनोरंजन के दो प्राथमिक स्रोत के भरोसे रहती है। पहला क्रिकेट और दूसरा सिनेमा। केवल एक क्रिकेट मैच या एक ब्लॉकबस्टर फिल्म ही इस देश की घड़ी को रोकने की ताकत रखती है। दोनों ही क्षेत्रों के सितारों के बड़ी संख्या में प्रशंसक हैं। एक दूसरे से बिल्कुल अलग होने के बावजूद बॉलीवुड और क्रिकेट का नाता काफी पुराना रहा है। अब  तक कई क्रिकेटर और बॉलीवुड अभिनेत्री को दिल दे चुके हैं। आइए आज उन भारतीय क्रिकेट खिलाड़ियों पर एक नजर डालते हैं, जिन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्रियों से शादी की है।


Kangana Ranaut: एक बार फिर साथ आए आर माधवन-कंगना रणौत, शुरू की पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

Trending Videos
Before world cup 2023 Finals know Bollywood actresses who married cricketers Anushka Sharma to Athiya Shetty
मंसूर अली खान पटौदी-शर्मीला टैगोर - फोटो : सोशल मीडिया
मंसूर अली खान पटौदी-शर्मीला टैगोर

मंसूर अली खान पटौदी उर्फ टाइगर पटौदी टेस्ट क्रिकेट में भारत की कप्तानी करने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ियों में से एक थे। 1965 में दिल्ली में एक पार्टी के बाद पटौदी की मुलाकात अभिनेता शर्मिला टैगोर से हुई थी। उस समय पटौदी और टैगोर परिवारों के मिलन का कई लोगों ने विरोध किया था। अलग महजब होने के बावजूद 1969 में दोनों ने शादी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Before world cup 2023 Finals know Bollywood actresses who married cricketers Anushka Sharma to Athiya Shetty
संगीता बिजलानी और मोहम्मद अजहरुद्दीन - फोटो : सोशल मीडिया
मोहम्मद अजहरुद्दीन-संगीता बिजलानी

सबसे सफल भारतीय कप्तानों में से एक मोहम्मद अजहरुद्दीन 1985 में एक विज्ञापन शूट के दौरान पूर्व मिस इंडिया संगीत बिजलानी से मिले और पहली नजर में ही उन्हें उनसे प्यार हो गया। दोनों ने 1996 में शादी कर ली। हालांकि, उनकी शादी लंबे समय तक नहीं चली। 2010 में तलाक के बाद दोनों की राहें जुदा हो गईं।

Before world cup 2023 Finals know Bollywood actresses who married cricketers Anushka Sharma to Athiya Shetty
गीता बसरा और हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
हरभजन सिंह-गीता बसरा

इस लिस्ट में भारतीय टीम के पूर्व स्टार स्पिनर हरभजन सिंह का नाम भी शामिल है। उन्होंने बॉलीवुड अभिनेत्री गीता बसरा से शादी की है। अभिनेत्री 'द ट्रेन' और 'दिल दिया है' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। 29 अक्टूबर 2015 को जालंधर से 20 किमी दूर फगवाड़ा में एक भव्य समारोह में शादी के बंधन में बंध गए थे।

विज्ञापन
Before world cup 2023 Finals know Bollywood actresses who married cricketers Anushka Sharma to Athiya Shetty
युवराज सिंह और हेजल कीच - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह-हेजल कीच

क्रिकेटर्स और अभिनेत्रियों के कनेक्शन की जब कभी भी बात आती है तो युवराज सिंह का नाम जरूर सामने आता है। बाएं हाथ के इस बल्लेबाज का नाम कई अभिनेत्रियों के साथ जुड़ चुका है। मीडियो रिपोर्ट्स के हवाले से युवराज सिंह का नाम सबसे पहले किम शर्मा के साथ खूब जोड़ा गया। हालांकि, बाद में, उन्होंने  'बॉडीगार्ड' एक्ट्रेस हेजल कीच से 2016 में शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed