सब्सक्राइब करें

Kangana Ranaut: एक बार फिर साथ आए आर माधवन-कंगना रणौत, शुरू की पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म की शूटिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 18 Nov 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut To Reunite With R Madhavan For Pan India Psychological Thriller start film shooting shares post
आर माधवन और कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म तेजस रिलीज हुई थी, जिसकी स्क्रीनिंग उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए भी की गई थी। वहीं, अब अभिनेत्री से जुड़ी नई खबर सामने आ रही है। कंगना एक बार फिर अभिनेता आर माधवन के साथ काम करने वाली हैं। कंगना एक आगामी अखिल भारतीय मनोवैज्ञानिक थ्रिलर फिल्म के लिए आर माधवन के साथ फिर से जुड़ने के लिए तैयार हैं। इसकी जानकारी खुद अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर साझा की है।

Trending Videos
Kangana Ranaut To Reunite With R Madhavan For Pan India Psychological Thriller start film shooting shares post
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री की नई फिल्म का निर्माण आज चेन्नई में शुरू हुआ। एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कंगना ने एक तस्वीर साझा की और लिखा, "आज चेन्नई में हमने अपनी नई फिल्म एक मनोवैज्ञानिक थ्रिलर की शूटिंग शुरू की। अन्य विवरण जल्द ही आ रहे हैं। फिलहाल इस बेहद असामान्य और रोमांचक स्क्रिप्ट के लिए आपके सभी समर्थन और आशीर्वाद की जरूरत है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut To Reunite With R Madhavan For Pan India Psychological Thriller start film shooting shares post
कंगना रणौत - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म का निर्देशन विजय करेंगे। इससे पहले वह कंगना रणौत की फिल्म 'थलाइवी' का निदेशन कर चुके हैं। वहीं, आर माधवन और कंगना ने इससे पहले 'तनु वेड्स मनु' और 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स' में साथ काम किया था। एक बार फिर विजय के साथ काम करने को लेकर अपना उत्साह व्यक्त करते हुए कंगना ने कहा, "प्रिय विजय सर, थलाइवी के अविश्वसनीय अनुभव के बाद फिर से आपकी महिमा का आनंद लेते हुए खुश हूं। मुझे आपकी टीम में शामिल होना और आपके आदेश लेना पसंद है। धन्यवाद सर।"

Kangana Ranaut To Reunite With R Madhavan For Pan India Psychological Thriller start film shooting shares post
आर माधवन - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म के लिए संगीत प्रतिभाशाली जीवी प्रकाश कुमार द्वारा तैयार किया गया है। कई ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपनी सिनेमैटोग्राफी के लिए प्रसिद्ध नीरव शाह, फोटोग्राफी के निदेशक (डीओपी) के रूप में कार्य करेंगे। बहुप्रतीक्षित मनोवैज्ञानिक थ्रिलर हिंदी और तमिल, द्विभाषी रिलीज में दर्शकों को लुभाने के लिए तैयार है। प्रोडक्शन टीम इस सहयोग को लेकर उत्साहित है और उसे विश्वास है कि शानदार प्रतिभा का यह संयोजन एक ऐसी फिल्म पेश करेगा, जो दुनिया भर के दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देगी।

विज्ञापन
Kangana Ranaut To Reunite With R Madhavan For Pan India Psychological Thriller start film shooting shares post
कंगना रणौत - फोटो : social media

वहीं बात करें अभिनेत्री की आने वाली फिल्मों के अरे में तो कंगना आगामी पीरियड ड्रामा फिल्म 'इमरजेंसी' में भी नजर आएंगी, जो उनकी पहली एकल निर्देशित फिल्म भी है। फिल्म में वह देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर, आर माधवन भी विकास बहल द्वारा निर्देशित एक थ्रिलर में अजय देवगन के साथ स्क्रीन स्पेस साझा करते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed