फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत को दिल्ली के पूर्व ACP भी बता चुके हैं सोची समझी हत्या, उस वक्त दिए थे ये 5 सबूत

Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Befroe DGP Rishiraj Singh Delhi Police retired ACP claims Sridevi death a planned murder
Sridevi and Former Delhi ACP Ved Bhushan - फोटो : file photo

श्रीदेवी (Sridevi) के निधन को डेढ़ साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है। जिस वक्त श्रीदेवी का निधन हुआ था उस वक्त कई तरह की खबरें आईं लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दावा किया गया कि बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की मौत हुई। इस बीच हाल ही में केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऋषिराज सिंह ने जो दावा किया है उसने एक बार फिर से सनसनी मचा दी है। डायरेक्टर के अनुसार श्रीदेवी की मौत बाथटब में डूबने की वजह से नहीं बल्कि हत्या है। हालांकि इससे पहले भी दिल्ली के पूर्व ACP श्रीदेवी की मौत को सोची समझी हत्या कह चुके हैं। जानिए एसीपी के वो 5 दावे जो इशारा करते हैं कि श्रीदेवी की मौत एक प्लानिंग का हिस्सा थी। 

Befroe DGP Rishiraj Singh Delhi Police retired ACP claims Sridevi death a planned murder
वेद भूषण - फोटो : file photo

1. दिल्ली के पूर्व एसीपी वेद भूषण ने दावा किया था श्रीदेवी की मौत के बाद होटल जुमेराह एमिरेट्स ने फ्रंट स्टाफ को बदल दिया गया और जो नया स्टाफ आया है उसे इस मामले में चुप रहने को कहा था। स्टाफ को यह निर्देश भी दिया गया था कि जिस रूम में श्रीदेवी की मौत हुई वह किसी को नहीं देना है। यहां तक कि होटल में प्राइवेट वीडियोग्राफी पर भी रोक लगा दी गई थी। इसके बावजूद वो किसी तरह होटल की वीडियोग्राफी करके लाए थे। उनका कहना है कि अगर श्रीदेवी की मौत सामान्य थी तो क्यों होटल के फ्रंट स्टाफ को बदला गया?

Befroe DGP Rishiraj Singh Delhi Police retired ACP claims Sridevi death a planned murder
श्रीदेवी - फोटो : सोशल मीडिया

2. जांच एजेंसी ने कहा था कि वर्ल्डवाइड इंवेस्टिगेशन का जो वैज्ञानिक तरीका होता है उसे फॉलो ही नहीं किया गया। न श्रीदेवी की कॉल डिटेल निकलवाई गई और न ही बोनी कपूर की कॉल डिटेल निकलवाने की जरुरत समझी गई। यही नहीं ब्लड रिपोर्ट पर भी चर्चा नहीं की गई और न ही लंग्स कंडीशन की। जब कोई पानी में डूबता है तो उसके लंग्स में पानी जाता है। आखिर कोई यह क्यों नहीं बता रहा कि कितना पानी श्रीदेवी की बॉडी के अंदर गया?

विज्ञापन
विज्ञापन
Befroe DGP Rishiraj Singh Delhi Police retired ACP claims Sridevi death a planned murder
वेद भूषण - फोटो : file photo

3. भूषण ने कहा कि 'पुलिस जब जांच करती है तो पता लगाने की कोशिश करती है कि मौत से फायदा किसको हो सकता है? अगर श्रीदेवी की मौत हो जाती है तो उनकी प्रॉपर्टी किसे मिलेगी? मौत के बाद इंश्योरेंस कौन क्लेम करेगा? पुलिस ने आखिर इस एंगल को लेकर जांच क्यों नहीं की?' गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले फिल्ममेकर सुनील सिंह की ओर से सुप्रीम कोर्ट में कहा गया था कि ओमान में श्रीदेवी के नाम पर 240 करोड़ का बीमा हुआ था और उसके क्लेम के लिए उनकी मौत दुबई में होनी जरूरी थी। 

विज्ञापन
Befroe DGP Rishiraj Singh Delhi Police retired ACP claims Sridevi death a planned murder
Sridevi and Boney Kapoor - फोटो : social media

4. वेद भूषण ने बताया था कि दुबई पुलिस ने श्रीदेवी की मौत के बाद जो जांच की गई थी वह महज खानापूर्ति भर है। वेद भूषण ने दुबई पुलिस द्वारा जारी किए गए डेथ सर्टिफिकेट पर भी सवाल उठाया था। भूषण के मुताबिक, उन्होंने जुमेराह एमिरेस्ट्स जाकर वहां के स्टाफ से पूछा कि श्रीदेवी की मौत वाले दिन कौन-कौन होटल में मौजूद था? सीसीटीवी की क्या पोजिशन थी? लेकिन न तो होटल स्टाफ और न ही दुबई पुलिस उन्हें कुछ बताने के लिए तैयार हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed