फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

श्रीदेवी की मौत को 'हत्या' बताने पर भड़के बोनी कपूर, केरल DGP के दावों पर दिया करारा जवाब

Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Fri, 12 Jul 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Kerala DGP calims Sridevi was murdered not an accidental death Boney Kapoor reaction
Sridevi and Boney Kapoor - फोटो : file photo

श्रीदेवी (Sridevi) की मौत से जुड़ा केरल डीजीपी पुलिस ऋषिराज सिंह ने जो दावा किया है उसने खलबली मचा दी है। ऋषिराज सिंह के दावे के बाद एक बार फिर से आम हो या खास हर किसी के मन में श्रीदेवी के निधन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। हर कोई अब असमंजस में है। हर किसी के मन में एक बार तो इस दावे को जानकर सवाल उठ रहा है कि क्या सही में श्रीदेवी की मौत हादसा नहीं बल्कि एक हत्या थी? अब इस पूरे मामले पर श्रीदेवी के पति बोनी कपूर (Boney Kapoor) का बयान आ गया है। 

Kerala DGP calims Sridevi was murdered not an accidental death Boney Kapoor reaction
sridevi boney kapoor - फोटो : file photo

एक वेबसाइट से बात करते हुए बोनी कपूर ने इन सभी दावों को बकवास बताया है। बोनी कपूर ने कहा- 'मैं ऐसी बकवास बातों पर कोई भी जवाब नहीं देना चाहता हूं। वैसे भी ऐसी बातों पर कोई रिएक्शन नहीं दिया जाना चाहिए। इस तरह की बातें आती रहेंगी। आप इन्हें रोक नहीं सकते हैं। यह किसी की कल्पना का हिस्सा मात्र है।' बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रीदेवी (Sridevi) का निधन 24 फरवरी, 2018 को हुआ था। उस वक्त ऐसी खबरें आई थीं कि कमरे में बाथटब में डूबने की वजह से एक्ट्रेस की जान चली गई। 

Kerala DGP calims Sridevi was murdered not an accidental death Boney Kapoor reaction
sridevi - फोटो : file photo

केरल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस ऋषिराज सिंह (DGP Rishiraj Singh) के दावे के बाद एक बार फिर यह मामला उठ गया है। 'केरल कौमुदी' अखबार में एक कॉलम में ऋषिराज ने यह बात लिखी। ऋषिराज के मुताबिक 'उन्होंने अपने दोस्त जो कि एक फॉरेंसिक डॉक्टर हैं उनसे इस बात का जिक्र किया था। उनका नाम उमादथन है। मेरे दोस्त अब इस दुनिया में नहीं हैं जो इस दावे की पुष्टि कर सकें।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Kerala DGP calims Sridevi was murdered not an accidental death Boney Kapoor reaction
sridevi - फोटो : file photo

मिस्टर सिंह ने अखबार में आगे लिखा- 'मेरे दोस्त और दिवंगत फॉरेंसिक डॉक्टर उमादथन ने बातचीत के दौरान श्रीदेवी की मौत का जिक्र हुआ था। उन्होंने मुझसे कहा था कि हो सकता है कि श्रीदेवी की हत्या हुई हो, आकस्मिक मौत नहीं। यह बात उन्होंने मुझे तब बताई जब मैंने जिज्ञासावश उनसे पूछा था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने दावों को साबित करने के लिए कुछ तथ्यों को भी बताया। 

विज्ञापन
Kerala DGP calims Sridevi was murdered not an accidental death Boney Kapoor reaction
Sridevi - फोटो : file photo

इसके साथ ही लिखा- 'उनके अनुसार, एक व्यक्ति एक फुट गहरे पानी में कभी नहीं डूबेगा, चाहे उसने कितनी भी शराब क्यों ना पी हो। वह तभी डूबेगा जब कोई उसके दोनों पैरों को पकड़कर उसके सिर को पानी में डुबोए।' 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed