सब्सक्राइब करें

Ekta Kapoor: एकता कपूर और शोभा कपूर के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, एक साल पहले बेगूसराय में दर्ज हुआ था मामला

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 28 Sep 2022 10:58 AM IST
विज्ञापन
Begusarai court issues arrest warrant for Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for insulting soldiers in xxx 2
शोभा कपूर, एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

एकता कपूर अपनी वेब सीरीज XXX सीजन 2 को लेकर मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर के खिलाफ बेगूसराय न्यायालय की ओर से गिरफ्तारी वारंट जारी किया गया है। पिछले वर्ष इस सीरीज में दिखाए गए आपत्तिजनक सीन्स को लेकर बिहार के बेगूसराय कोर्ट में मामला दर्ज कराया गया था। अब सैनिकों के अपमान के इस मामले में एकता और शोभा कपूर के खिलाफ न्यायालय ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। 


 
Trending Videos
Begusarai court issues arrest warrant for Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for insulting soldiers in xxx 2
एकता कपूर - फोटो : social media

दरअसल, इस वेब सीरीज में सैनिक की पत्नी के कई आपत्तिजनक सीन्स दिखाए गए थे, जिसे लेकर पिछले साल बिहार के बेगूसराय में एकता कपूर के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। एकता पर आरोप लगा था कि उन्होंने वेब सीरीज में सैनिक और उनकी पत्नियों को गलत तरीके से दिखाया है, जिस वजह से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। इस मामले में बेगूसराय कोर्ट ने एकता कपूर और उनकी मां शोभा कपूर को समन भेजकर कोर्ट में उपस्थित होने के आदेश दिए थे।

PFI Ban: विवेक अग्निहोत्री ने PFI को बताया अर्बन नक्सल का मुख्यालय, बोले- खुशी है कि मैं इसकी हार देख रहा हूं

विज्ञापन
विज्ञापन
Begusarai court issues arrest warrant for Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for insulting soldiers in xxx 2
एकता कपूर - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि इस मामले को भूतपूर्व सैनिक संघ के जिला अध्यक्ष शंभू कुमार ने एक साल पहले दर्ज कराया था। शंभू कुमार का कहना था कि उन्हें इस सीरीज में दिखाए गए सीन्स ने काफी आहात किया था। उनका कहना था कि भारतीय सैनिक खुद को खतरे में रखकर देश की सेवा करते हैं। ऐसे में उन्हें सम्मान की नजरों से देखा जाना चाहिए लेकिन यहां तो उल्टा ही हो रहा है। सीरीज में भारतीय जवान और उनकी पत्नी को गलत तरीके से दिखाया गया है।

Raju Srivastav: राजू श्रीवास्तव की बेटी अंतरा का बिग बी के नाम भावुक नोट, कहा- साथ देने के लिए शुक्रिया अंकल

Begusarai court issues arrest warrant for Ekta Kapoor and Shobha Kapoor for insulting soldiers in xxx 2
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

वहीं, एकता कपूर ने इस मामले को लेकर अपनी सफाई भी पेश की थी। एकता कपूर ने कहा कि इस मामले में जानकारी मिलते ही उन्होंने वेब सीरीज से इस सीन को घटवा दिया था। इसके साथ ही एकता ने अपनी गलती मानते हुए लोगों से माफी भी मांगी थी। बता दें कि XXX वेब सीरीज अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम कर रही है। 

Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed