फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Krrish 4: ‘ब्रह्मास्त्र’ को टक्कर देगी ऋतिक की ‘कृष 4’? फिल्म के वीएफएक्स पर राकेश रोशन ने दिया बड़ा हिंट

Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 28 Sep 2022 10:53 AM IST
विज्ञापन
Rakesh roshan talk about krrish 4 vfx and visual effects said film bigger than brahmastra
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी 'ब्रह्मास्त्र' को मिली जुली प्रतिक्रिया मिली है। यह फिल्म 9 सितंबर को रिलीज हुई थी और अब भी सिनेमाघरों में लगी हुई है। हालांकि, एक सच्चाई यह भी है कि कहानी और डायलॉग्स को छोड़ दिया जाए तो 'ब्रह्मास्त्र' के वीएफएक्स और विजुअल इफेक्ट्स की हर जगह तारीफ हुई है। अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन भी 'ब्रह्मास्त्र' के वीएफएक्स से काफी प्रभावित हुए हैं और उन्होंने इसे शानदार बताया है। इतना ही नहीं, उन्होंने बताया है कि 'कृष 4' में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।   

Rakesh roshan talk about krrish 4 vfx and visual effects said film bigger than brahmastra
राकेश रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में, राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने 'ब्रह्मास्त्र' और 'कृष 4' के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि भारत में दृश्य प्रभाव ‘अंतरराष्ट्रीय मानकों के बराबर’ हैं। उन्होंने आगे कहा कि अब समय आ गया है कि फिल्मों को अंतरराष्ट्रीय मानकों के साथ कंपीटिशन करना होगा। अब हमें अपना सर्वश्रेष्ठ करना होगा। इस इंटरव्यू में राकेश रोशन ने 'कृष' के फैंस से वादा करते हुए कहा कि उनके डायरेक्शन में बनने वाली अगली फिल्म 'कृष 4 में बहुत ही सारे स्पेशल इफेक्ट्स होंगे। 

Rakesh roshan talk about krrish 4 vfx and visual effects said film bigger than brahmastra
राकेश रोशन, ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

इसके आगे उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा कि भारत और हॉलीवुड की फिल्मों में विजुअल इफेक्ट्स का सिर्फ एक ही अंदर है और वो यह है कि हॉलीवुड के पास अधिक अनुभव है। वहां के लोग काफी समय से वीएफएक्स पर काम कर रहे हैं और उनका अपनी फिल्मों में इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसे में उनके काम करने का तरीका अलग और तेज दोनों ही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rakesh roshan talk about krrish 4 vfx and visual effects said film bigger than brahmastra
कृष 3 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बता दें कि 'कृष' हिंदी सिनेमा की पॉपुलर फ्रेंचाइजी है, जिसके अब तक तीन पार्ट रिलीज हो चुके हैं। ऋतिक रोशन इन फिल्मों में सुपरहीरो की शक्ति के साथ नजर आए हैं। इस फिल्म के चौथे पार्ट का एलान साल 2021 में हो गया था लेकिन अब तक यह फिल्म अपने प्री-प्रोडक्शन में है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed