सब्सक्राइब करें

‘बेलबॉटम’ के स्कॉटलैंड सेट से बड़ी खबर, अक्षय कुमार ने 18 साल में पहली बार शुरू की डबल शिफ्ट में शूटिंग

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Mon, 21 Sep 2020 09:58 AM IST
विज्ञापन
Bell Bottom from shooting set Akshay kumar shoot double shift first time in 18 years
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दुनिया भर में फैली कोरोना महामारी के बीच मुंबई से ग्लासगो फिल्मसिटी अपनी नई फिल्म की शूटिंग करने पहुंचे अक्षय कुमार को भी अब इसके साइड इफेक्ट्स पता चल रहे हैं। फिल्म निर्माता का बजट हिल चुका है। और, नौबत अब ये है कि सुपरस्टार बनने के बाद अक्षय को अब पहली बार डबल शिफ्ट में काम करना पड़ रहा है।

Trending Videos
Bell Bottom from shooting set Akshay kumar shoot double shift first time in 18 years
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हिंदी फिल्म निर्माताओं में सबसे शानदार तरीके से फिल्में बनाने के लिए चर्चित रहे निर्माता वाशु भगनानी इन दिनों अक्षय कुमार, लारा दत्ता, वाणी कपूर और हुमा कुरैशी के साथ लंदन के करीब ग्लासगो फिल्मसिटी में अपनी अगली फिल्म ‘बेलबॉटम’ की शूटिंग कर रहे हैं। उधर, इस फिल्म की शूटिंग शुरू हुई और इधर वाशु ने अपनी एक और महत्वाकांक्षी फिल्म ‘कुली नंबर वन’ सीधे ओटीटी रिलीज के लिए बेच दी। लेकिन, इसके बावजूद हालात अब बेकाबू होते दिख रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bell Bottom from shooting set Akshay kumar shoot double shift first time in 18 years
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दरअसल, अक्षय कुमार और वाशु भगनानी ने महामारी के बीच ही विदेश में जाकर पूरी फिल्म शूट करने की योजना तो बना ली, लेकिन वहां पहुंचकर 14 दिन के अनिवार्य होम क्वारंटीन ने फिल्म का बजट बिगाड़ दिया है। ये पूरी यूनिट गई भी मुंबई से एक चार्टर्ड प्लेन में थी। बताते हैं कि अब अक्षय कुमार को ये एहसास हुआ है कि इतनी बड़ी यूनिट और इतना लंबा क्वारंटीन कैसे फिल्म के बजट पर भारी पड़ गया है। अक्षय अपनी फिल्मों के अब सह निर्माता भी होते हैं लिहाजा उन्होंने इसका भी तोड़ निकाला है।

Bell Bottom from shooting set Akshay kumar shoot double shift first time in 18 years
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

वैसे तो इस पूरे फैसले को अक्षय कुमार की दरियादिली के तौर पर ही बताया जा रहा है। और, ये भी कहा जा रहा है कि अक्षय ने अपने करियर के बीचे 18 सालों में पहली बार ऐसा कोई फैसला लिया है जिसमें उन्हें आठ घंटे से भी ज्यादा काम करना पड़ सकता है। अक्षय ने मुंबई में ये नियम बना रखा है कि वह आठ घंटे से ज्यादा शूटिंग नहीं करते हैं। रात को जल्दी सो जाते हैं और सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर घर बाहर के तमाम जरूरी काम निपटा देते हैं।

विज्ञापन
Bell Bottom from shooting set Akshay kumar shoot double shift first time in 18 years
बेलबॉटम - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

फिल्म ‘बेलबॉटम’ की लोकेशन से मिली जानकारी के मुताबिक अब इसकी शूटिंग ब्रिटेन में डबल शिफ्ट में शुरू हो चुकी है। साथ में तमाम स्थानीय तकनीशियनों को भी काम पर लगाया गया है और वहां मौजूद कलाकारों से लगातार अधिक से अधिक काम लिया जा रहा है ताकि फिल्म की शूटिंग समय रहते और प्रस्तावित बजट में ही पूरी हो जाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed