{"_id":"5f67dbbf8ebc3ee8e647389f","slug":"happy-birthday-rimi-sen-lesser-know-facts-about-humgana-actress","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rimi Sen Birthday: राजनीति में आईं और एक्टिंग से दूर चली गईं रिमी सेन, कभी इस एक्ट्रेस के लिए 'पागल' थे स्टार्स","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Rimi Sen Birthday: राजनीति में आईं और एक्टिंग से दूर चली गईं रिमी सेन, कभी इस एक्ट्रेस के लिए 'पागल' थे स्टार्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 21 Sep 2020 05:28 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
रिमी सेन
- फोटो : File Photo
Link Copied
हंगामा, बागबान और धूम जैसी हिट फिल्में देने वालीं बॉलीवुड अभिनेत्री रिमी सेन का आज जन्मदिन है। रिमी सेन का जन्म 21 सितंबर 1981 कोलकाता, पश्चिम बंगाल में हुआ था। रिमी सेन ने अपनी शुरुआती पढ़ाई विद्या भारती गर्ल्स हाई स्कूल से सम्पन्न की है। उन्होंने अपनी स्नातक की पढ़ाई कॉमर्स में कलकत्ता यूनिवर्सिटी से पूरी की। रिमी के जन्मदिन के मौके पर उनके फिल्मी करियर, निजी जिंदगी के बारे में बताते हैं और जानते हैं कहां हैं वह आज कल।
Trending Videos
2 of 5
रिमी सेन
- फोटो : file photo
रिमी ने हंगामा, धूम, गोलमाल, दीवाने हुए पागल समेत कई फिल्मों में काम किया और हर फिल्म में उनके पीछे हीरोज की लाइन लगी रही। करीब करीब हर फिल्म में उनसे शादी करने के लिए हीरो एक दूसरे से लड़ते नजर आए। कभी इन फिल्मों से हिट हुईं रिमी आज गुमनामी की जिंदगी जी रही हैं। 39 साल की रिमी ने अभी शादी नहीं की है। अब उनके अफेयर को लेकर भी खबरें नहीं आती। रिमी ने खुद एक्टिंग से दूरी बना ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
रिमी सेन
- फोटो : File Photo
रिमी सेन ने बचपन से ही फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। रिमी ने विज्ञापन और मॉडलिंग की दुनिया में खूब नाम कमाया। बॉलीवुड में उनकी एंट्री कॉमेडी फिल्म हंगामा से हुई। ये फिल्म हिट साबित हुई। रिमी को फिल्म फेयर के बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेट किया गया।
4 of 5
रिमी सेन
- फोटो : file photo
यहीं से रिमी का करियर चल निकला। इसके बाद उनके आगे फिल्मों की लाइन लग गई। वो हिंदी फिल्मों के साथ बंगाली और तेलुगु फिल्में भी करने लगीं। 'धूम', 'गरम मसाला' के बाद उन्हें सलमान खान की फिल्म 'क्योंकि' मिली। इसके बाद वो 'दीवाने हुए पागल', 'फिर हेराफेरी', 'गोलमाल' जैसी फिल्मों में नजर आईं।
विज्ञापन
5 of 5
रिमी सेन
- फोटो : File Photo
वह आखिरी बार छोटे पर्दे पर बिग बॉस में नजर आई थीं। बिग बॉस में रिमी अपने स्वभाव की वजह से सुर्खियों में रहीं। इस शो के बाद भी रिमी का करियर आगे नहीं बढ़ सका और वो फिल्म इंडस्ट्री में गुमनाम हो गईं। रिमी 2017 में भाजपा में शामिल हो गईं। हालांकि राजनीति में भी रिमी ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। रिमी ने एक इंटरव्यू में बताया था कि वह फिल्मों में काम करते-करते ऊब गई थीं। इसलिए वह निर्देशन और फिल्म निर्माण क्षेत्र में जाना चाहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।