फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब #Metoo अभियान में फंसे ये मशहूर निर्देशक, अभिनेत्री ने कहा, 'उन्होंने मेरे सिर और पीठ पर...'

Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Sun, 12 Jan 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
bengali actress Rupanjana Mitra allegations Sexual Harassment on director Arindam Sil
Rupanjana Mitra, Arindam Sil - फोटो : amar ujala

हॉलीवुड सिनेमा से शुरू हुए #Metoo अभियान की आंच बॉलीवुड के बाद और अब क्षेत्रीय सिनेमा तक पहुंच गई है। बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री रूपंजना मित्रा ने #Metoo अभियान के जरिए बंगाली फिल्म के निर्देशक अरिंदम सील पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। रूपंजना मित्रा बंगाली सिनेमा की मशहूर अभिनेत्रियों में से हैं। उन्होंने कई बंगाली फिल्मों और सीरियल्स में अपने अभिनय से लाखों दिलों के जीता है। 

bengali actress Rupanjana Mitra allegations Sexual Harassment on director Arindam Sil
Rupanjana Mitra - फोटो : social media

रूपंजना मित्रा ने हाल ही में बंगाली डिजिटल वेबसाइट एबीपी को इंटरव्यू दिया। इस इंटरव्यू में रूपंजना मित्रा ने अपने फिल्मी सफर के दौरान आए उतार-चढ़ाव के बारे में बताया। इसके अलावा उन्होंने  #Metoo अभियान पर बात की। इस दौरान उन्होंने खुलासा किया कि बंगाली के बहुचर्चित टीवी सीरियल 'भूमिकन्या' की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए अपने कोलकाता ऑफिस में बुलाने के बाद अरिंदम सील ने उनके साथ बुरा व्यवहार किया था। 

bengali actress Rupanjana Mitra allegations Sexual Harassment on director Arindam Sil
arindam sil - फोटो : social media
अभिनेत्री रूपंजना मित्रा ने कहा, 'अरिंदम सील ने मुझे अपने ऑफिस 'भूमिकन्या' के पहले एपिसोड की स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए बुलाया था। यह घटना दुर्गा पूजा से कुछ दिन पहले की है। हैरानी की बात यह है कि जब शाम को पांच बजे मैं अरिंदम सील के ऑफिस पहुंची तब वहां कोई नहीं था। मुझे बहुत डरावना लगा। अचानक से वह अपने सीट से उठ गए और मेरे सिर पर, पीठ पर हाथ फेरना शुरू कर दिया। ऑफिस में बस वो और मैं थे। मुझे डर लग रहा था कि शायद मैं दुष्कर्म से नहीं बच पाऊंगी और मैं प्रार्थना करने लगी कि कोई वहां आ जाए।'
विज्ञापन
विज्ञापन
bengali actress Rupanjana Mitra allegations Sexual Harassment on director Arindam Sil
Rupanjana Mitra - फोटो : social media

रूपंजना मित्रा ने आगे कहा, 'थोड़ी देर बाद मैं उनके इस बर्ताव को बरदाश नहीं कर सकी और मैंने दृढ़ता से उनसे स्क्रिप्ट के बारे में बात करने के लिए कहा। वह शायद समझ गए थे कि मैं उस तरह की औरत नहीं थी, जो उनको बढ़ावा दे। वह अचानक से निर्देशक मोड में आए और मुझे स्क्रिप्ट समझाना शुरू किया और पांच मिनट के भीतर उनकी पत्नी भी ऑफिस में आ गई।' रूपंजना ने बताया कि अरिंदम सील के ऑफिस से आने के बाद वह काफी टूट गई थी।

विज्ञापन
bengali actress Rupanjana Mitra allegations Sexual Harassment on director Arindam Sil
Rupanjana Mitra - फोटो : social media

वहीं रूपंजना मित्रा के खुलासे के बाद निर्देशक अरिंदम सील ने उनके ऊपर लगे सभी आरोपों को झूठा बताया। वह कहा, 'यह कोई राजनीतिक स्टंट हो सकता है। मुझे नहीं पता कि वह यह सब क्यों कह रही हैं। हम पुराने दोस्त हैं। वह जिस दिन की बात कर रही हैं, उसी दिन ऑफिस से निकलने के बाद उन्होंने मुझे मैसेज किया था कि वह 'काफी उत्साहित हैं'। मेरे पास आज भी वह मैसेज है, मैं दिखा भी सकता हूं। अगर कोई उनके साथ गलत व्यवहार करेगा तो उस इंसान को वह मैसेज क्यों करेंगी?' 

पढ़ें: दिल्ली में बवाल, फिल्म निर्माता बेहाल, राजस्थान शिफ्ट हुई टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 3 की शूटिंग

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed