साल 1992 और 1993 के बाद आज आपको बताते हैं कि साल 1994 में रिलीज हुई ब्लाकबस्टर फिल्मों के बारे में। एक तरफ जहां इस साल सुहाग, मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी और मोहरा जैसी एक्शन फिल्में रिलीज हुईं, वहीं दूसरी तरफ हम आपके हैं कौन, पहला पहला प्यार और अंदाज अपना अपना ने भी दर्शकों का खूब दिल जीता। इन फिल्मों ने हिंदी सिनेमा में एक सुनहरा इतिहास रच दिया। इसी साल रिलीज होने वाली फिल्म हम आपके हैं कौन बॉलीवुड की पहली 100 करोड़ कमाने वाली फिल्म बनी। ये साल बॉलीवुड के हिट फिल्मों का साल रहा।
कॉमेडी और रोमांटिक फिल्मों के नाम रहा 1994, इसी साल मिली बॉलीवुड को 100 करोड़ कमाने वाली ये फिल्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपी किशन
सुनील शेट्टी ने फिल्म गोपी किशन में डबल रोल निभाया। एक तरफ जहां वो डरपोक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आए वहीं दूसरी तरफ उन्होंने एक साहसी शख्स की भूमिका अदा की। 'मेरे दो दो बाप' वाला डायलॉग और हाय हुक हाय हुक हाय हाय जैसे गाने को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
सुहाग
ये वो दौर था जब दो दो सुपर स्टार एक ही फिल्म में बराबर की भूमिका निभाते थे। सुहाग में अजय देवगन और अक्षय कुमार ने जबरदस्त काम किया। कॉमेडी और एक्शन से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का खूब प्यार मिला। कुकू कोहली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करिश्मा कपूर और नगमा ने भी मुख्य किरदार निभाया था।
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी
मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी 1994 की बॉलीवुड एक्शन कॉमेडी फिल्म है। अक्षय कुमार, सैफ अली खान, रागेश्वरी और शिल्पा शेट्टी स्टारर यह फिल्म उस साल की शीर्ष 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक थी। फिल्म में जहां अक्षय कुमार ने एक ईमानदार पुलिस अफसर की भूमिका निभाई थी, वहीं सैफ अली खान एक प्रसिद्ध अभिनेता के तौर पर नजर आए थे। फिल्म में अक्षय और सैफ की जुगलबंदी को लोगों ने काफी पसंद किया था।
हम आपके हैं कौन
सलमान खान और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म 'हम आपके हैं कौन' ने उस साल फिल्मी पर्दे पर धमाल मचा दिया था। फिल्म में माधुरी के अलावा रेणुका शहाणे, आलोक नाथ, मोहनीश बहल, अनुपम खेर और रीमा लागू भी मुख्य किरदार में थे। परिवार, प्रेम, शादी और संस्कारों को दिखाने वाली इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया था। कहा जाता है कि ये बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर वर्ल्डवाइड 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी ।