फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राधिका आप्टे, पूनम पांडे के क्लब में शामिल हुईं स्वरा, 'रसभरी' बनकर मेरठ के मर्दों के बीच किया ये बवाल

Fri, 26 Jun 2020 08:29 AM IST
अपूर्वा राय अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: अपूर्वा राय Updated Fri, 26 Jun 2020 08:29 AM IST
विज्ञापन
female teachers presented as sex symbol rasbhari radhika sushmita poonam pandey swara bhaskar simi
अभिनेत्रियां - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा की चकाचौंध ने बच्चों को शिक्षा देने वाली अध्यापिका तक को सेक्स सिंबल बनाने से अछूता नहीं छोड़ा। 'मेरा नाम जोकर' की सिमी ग्रेवाल से लेकर 'लस्ट स्टोरीज' की राधिका आप्टे तक कई ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिनसे स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे पढ़ाई से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी में ज्यादा दिलचस्पी लेते हैं। अब पर्दे पर ऐसा कारनामा अभिनेत्री स्वरा भास्कर आने वाली वेब सीरीज 'रसभरी' में करने जा रही हैं, जो कामुकता में शायद पिछली सभी अध्यापिका अभिनेत्रियों को पीछे छोड़ देंगी। आइए जानते हैं वर्तमान और भूतकाल की उन सभी अभिनेत्रियों के उन किरदारों के बारे में जिनसे उन्होंने अध्यापिका की परिभाषा को ही बदल दिया।

female teachers presented as sex symbol rasbhari radhika sushmita poonam pandey swara bhaskar simi
रसभरी - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री : स्वरा भास्कर
वेब सीरीज : रसभरी (2020)

कभी स्टार प्लस पर क्योंकि सास भी कभी बहू थी और कहानी घर घर की से मनोरंजन की एक अलग शैली विकसित करने वाले समीर नायर अब हिंदुस्तानी दर्शकों के लिए रसभरी लेकर आए हैं। यह एक वेब सीरीज है जिसको पिछले साल रिलीज होना था। लेकिन, इसकी भी किस्मत इस लॉकडाउन की वजह से चमकी है। सीरीज में अभिनेत्री स्वरा भास्कर एक अध्यापिका के रूप में नजर आएंगी जो स्कूल में पढ़ाती हैं जबकि स्कूल के बाहर मर्दों को रिझाने का काम करती हैं। स्कूल का ही एक लड़का नंद किशोर त्यागी अपनी अध्यापिका को पसंद करना लगता है। यहीं से शुरू होती है एक छात्र और एक अध्यापिका की रासलीला। इस आठ एपिसोड की वेब सीरीज में स्वरा भास्कर, नीलू कोहली, आयुष्मान सक्सेना, प्रद्युमन सिंह और चितरंजन त्रिपाठी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

female teachers presented as sex symbol rasbhari radhika sushmita poonam pandey swara bhaskar simi
लस्ट स्टोरीज - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री : राधिका आप्टे
वेब सीरीज : लस्ट स्टोरीज (2018)

भारतीय सिनेमा के चार जाने-माने फिल्म निर्माता और निर्देशक अनुराग कश्यप, जोया अख्तर, दिवाकर बैनर्जी और करण जौहर ने मिलकर ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स के लिए चार अलग कहानियों वाली इस वेब फिल्म की रचना की है। अभिनेत्री राधिका आप्टे ने अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी कहानी में एक कॉलेज प्रोफेसर कालिंदी का किरदार निभाया है जो अपनी ही कक्षा के एक छात्र के साथ बड़ी ही बेफिक्री से शारीरिक संबंध बनाती है। जब लड़का बार बार उसके साथ ऐसा करने की कोशिश करता है तो कालिंदी उसे अपनी शादी का हवाला देकर अपने से दूर करती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
female teachers presented as sex symbol rasbhari radhika sushmita poonam pandey swara bhaskar simi
नशा - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री : पूनम पांडे
फिल्म : नशा (2013)

पूनम पांडे इस मनोरंजन की दुनिया में अपना एक अलग स्थान रखती हैं।  इस फिल्म में उन्हें एक अध्यापिका का किरदार निभाने के लिए मिला तो उनसे इन दोनों कामों के अलावा और उम्मीद भी क्या की जा सकती है। फिल्म में उन्होंने नाटक सीखने वाली अध्यापिका अनीता का किरदार किया है जिसपर उनकी कक्षा के ही एक छात्र साहिल का दिल आ जाता है। अनीता का अलग प्रेमी भी है, यही बात साहिल को गंवारा नहीं होती। हालांकि, साहिल नाबालिग ही है लेकिन अनीता के चक्कर में वह जुर्म भी करने लगता है।

विज्ञापन
female teachers presented as sex symbol rasbhari radhika sushmita poonam pandey swara bhaskar simi
देसी ब्वॉज - फोटो : ट्विटर

अभिनेत्री : चित्रांगदा सिंह
फिल्म : देसी बॉयज (2011)

वरुण धवन के भाई रोहित धवन के निर्देशन में बनी इस फिल्म के तो क्या कहने। अच्छी खासी फिल्म एक एडल्ट कॉमेडी ड्रामा से गुजर रही होती है और न जाने कहां से उसमें एक कॉलेज वाला एंगल जोड़ दिया जाता है। यहां अध्यापिका बनकर आईं अभिनेत्री चित्रांगदा सिंह और उनके छात्र बने खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार। दोनों पहले से एक दूसरे को जानते थे। बस अंतर इतना था कि तान्या के रूप में चित्रांगदा पढ़ लिखकर अध्यापिका बन गईं और अक्षय जैरी के रूप में बने रहे लड़कियों के दीवाने।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed