फिल्मों को लेकर दर्शकों का स्वाद हमेशा से अलग-अलग रहा है। 90 के में जहां एक्शन फिल्मों में का बोलबाला रहा वहीं 2000 तक आते- आते निर्देशक और कहानीकर कॉमेडी फिल्मों की तरफ मुड़ गए। साल 2005 में एक बार फिर कॉमेडी फिल्मों की आंधी आई जिसमें बॉक्स ऑफिस की चांदी- चांदी हो गई। नो एंट्री जैसी फिल्म ने साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई की। इसके बाद बंटी और बबली जैसी फिल्म भी खूब हिट हुई। चलिए अब आपको बताते हैं साल 2005 में रिलीज हुईं कुछ बेहतरीन फिल्मों के बारे में।
साल 2005: कटरीना कैफ को मिली थी पहली सुपरहिट, सलमान की 'नो एंट्री' ने तोड़े कमाई के रिकॉर्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लफमास्टर
ब्लफमास्टर साल 2005 में रिलीज होने वाली एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी, जिसका निर्देशन रोहन सिप्पी ने और निर्माण रमेश सिप्पी ने किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, प्रियंका चोपड़ा, बोमन इरानी, नाना पाटेकर आदि दिखाई दिए। फिल्म ब्लफमास्टर एक शानदार फिल्म थी। इस फिल्म में दो ठगों की कहानी को दिखाया गया था, जो एक दूसरे को ठगते हुए नजर आते हैं।
गरम मसाला
अक्षय कुमार और जॉन अब्राहम की जबरदस्त कॉमेडी फिल्म गरम मसाला को दर्शकों ने खूब पसंद किया। ये दो ऐसे दोस्तों की कहानी थी जो एक साथ कई लड़कियों को डेट करते हैं लेकिन एक घर में रहने के बावजूद ये कभी नहीं पकड़े जाते। एक रोज इनका भांडा फूट जाता है और दोनों दोस्त पकड़े जाते हैं। इस फिल्म में परेश रावल ने शानदार किरदार निभाया था।
नो एंट्री
नो एंट्री एक बॉलीवुड कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन अनीस बाजमी ने और निर्माण बोनी कपूर ने किया। फिल्म में अनिल कपूर, सलमान खान, फरदीन खान, बिपाशा बासु, लारा दत्ता, ईशा दत्ता और सेलीना जेटली नजर आये थे। यह फिल्म साल 2002 में रिलीज हुई तमिल फिल्म चार्ली चेपलिन का ऑफिशियल रीमेक थी। फिल्म में दिखाया गया है कि सलमान खान अपने पत्नी को धोखा देकर बाहर अफेयर चलाते हैं लेकिन कभी नहीं पकड़े जाते जबकि अनिल कपूर के वफादार होते हुए भी उनकी पत्नी हमेशा उनपर शक करती है। फरदीन खान का हाल भी अनिल कपूर के जैसा ही होता है। इस फिल्म ने साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई की थी।
मंगल पांडे
मंगल पांडे एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी थे जिन्होंने 1857 में भारत के प्रथम स्वाधीनता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मंगल पांडे की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इसमें मंगल पांडे का किरदार आमिर खान ने निभाया था। इस किरदार के लिए आमिर ने खूब मेहनत की थी जो पर्दे पर साफ झलकी। इसी वजह से साल 2005 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में मंगल पांडे का नाम भी था।

कमेंट
कमेंट X