{"_id":"5aa3eb574f1c1bbb758b4a72","slug":"bet-you-can-not-recognise-film-aashiqui-fame-rahul-roy-in-his-latest-look-for-film-welcome-to-russia","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Bigg Boss जीतकर ऑस्ट्रेलिया चला गया था यह एक्टर, अब बना लिया ऐसा हुलिया, पहचानना भी है मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bigg Boss जीतकर ऑस्ट्रेलिया चला गया था यह एक्टर, अब बना लिया ऐसा हुलिया, पहचानना भी है मुश्किल
Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 11 Mar 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
Rahul Roy
- फोटो : Instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' से रातों-रात सुपरस्टार बन गए थे एक्टर राहुल रॉय। चॉकलेटी लुक वाले राहुल पहली ही फिल्म से जवां दिलों की धड़कन बन गए थे। मगर इसके बाद ना तो उनकी कोई फिल्म हिट हुई, ना ही करियर चमका। रियलिटी शो 'बिग बॉस-1' की ट्रॉफी भी कोई कमाल ना कर सकी। वह बस 'वन नाइट वंडर' बनकर रह गए। गुजरे सालों में उनका लुक अब इतना बदल चुका है कि पहली नजर में पहचानना तक मुश्किल है।
2 of 4
Rahul Roy
राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर अपनी लेटेस्ट तस्वीर शेयर की है। उनकी हेयरस्टाइल से लेकर हेयरकलर तक बदल चुका है। उन्होंने अपनी कमबैक फिल्म 'वेल्कम टू रशिया' के लिए मेकओवर कराया है। फिल्म में वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं। उनका रोल एक ऐसे शख्स का है जो आधा रूसी है और आधा भारतीय।
3 of 4
Rahul Roy
- फोटो : Instagram
राहुल रॉय ने अपने एक हालिया इंटरव्यू में बताया कि वह पिछले 9 सालों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे हैं। उन्होंने बताया कि साल 2015 में उन्होंने भारत लौटने का फैसला किया। हालांकि, बीच में साल 2007 में वह थोड़े वक्त के लिए भारत लौटे जब उन्हें विवादित रियलिटी शो 'बिग बॉस' के पहले सीजन का ऑफर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
राहुल रॉय
फिल्म 'वेल्कम टू रशिया' के साथ राहुल रॉय पूरे 12 सालों के गैप के बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। इससे पहले वह फिल्म 'नॉटी ब्वॉय' में दिखे थे जो साल 2006 में आई थी। राहुल रॉय इन दिनों रूस में हैं जहां उनकी फिल्म की शूटिंग चल रही है। माना जा रहा है कि यह इसी साल रिलीज हो जाएगी। नितिन गुप्ता इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।