फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस नई एक्ट्रेस ने दीपिका, कंगना से छीना रोल, अब फिल्म रिलीज होते ही कह डाली बड़ी बात

Fri, 20 Apr 2018 10:31 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 20 Apr 2018 10:31 AM IST
विज्ञापन
Beyond the Clouds actress Malavika Mohanan feel Honoured to have competed with Deepika and Kangana
शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर और मलयालम एक्ट्रेस मालविका मोहनन की फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' इन दिनों काफी चर्चा में है। अपने शानदार निर्देशन के लिए मशहूर ईरानी फिल्म डायरेक्टर माजिद मजीदी ने इसे बनाया है। इस फिल्म को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया पर मालविका मोहनन ने खुशी जताई। साथ ही बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत को लेकर बड़ी बात भी कह दी है। 
Beyond the Clouds actress Malavika Mohanan feel Honoured to have competed with Deepika and Kangana
समीक्षक भी फिल्म की काफी तारीफ कर रहे हैं। इस बीच मालविका मोहनन ने कहा है- 'मैं फिल्म में काम करके काफी खुश हूं । इस रोल को पाने के लिए मेरा मुकाबला बॉलीवुड की शानदार हीरोईन दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत से था इसके लिए काफी सम्मानित मेहसूस करती हूं।' आपको बता दें कि माजिद मजीदी की इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और कंगना रनौत का नाम सामने आया था, लेकिन माजिद ने किसी बड़े स्टार को फिल्म में लेना ठीक नहीं समझा।
Beyond the Clouds actress Malavika Mohanan feel Honoured to have competed with Deepika and Kangana
इसी बात पर खुशी जाहिर करते हुए मालविका मोहनन ने कहा- 'अगर इन दोनों एक्ट्रेसेज में से किसी को भी यह फिल्म मिलती तो वह बहुत अच्छे से किरदार को निभातीं। मैं काफी खुशी हूं कि मुझे इस फिल्म ('बियॉन्ड द क्लाउड्स' ) में काम करने का मौका मिला।' उन्होंने आगे बताया कि इस फिल्म में काम करने के लिए 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' के कास्टिंग डायरेक्टर हनी त्रेहान ने उन्हें कॉल किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Beyond the Clouds actress Malavika Mohanan feel Honoured to have competed with Deepika and Kangana
आपको बता दें कि 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' पाकिस्तान सहित 34 देशों में रिलीज हुई है। यह फिल्म गल्फ कॉर्पोरेशन काउंसिल (GCC) के देशों- ईरान, दुबई, कुवैत, ओमान, बाहरेन और कतर की 70 स्क्रीन्स पर भी दिखाई जाएगी। GCC देशों के अलावा फिल्म 'बियॉन्ड द क्लाउड्स' की ओपनिंग अमेरिका, कनाडा, नेदरलैंड्स, बेल्जियम, मालदीव, लग्जमबर्ग, सिंगापुर, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी, साउथ अफ्रीका, मलेशिया, जापान, कोरिया और इंडोनेशिया में भी होगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed